{"_id":"62a6bd5878caa1ead620c7763700f836","slug":"beo-by-walkout-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीईओ ने किया कार्य बहिष्कार ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीईओ ने किया कार्य बहिष्कार
शाहजहांपुर।
Updated Wed, 29 Apr 2015 11:39 PM IST
विज्ञापन
सोमवार को डायट में प्रभारी बीएसए एवं पुवायां के खंड शिक्षा अधिकारी सुरेश पाल के साथ मारपीट का मामला तूल पकड़ गया है। बुधवार को खंड शिक्षा अधिकारियों (बीईओ) ने बृहस्पतिवार से हड़ताल करने की घोषणा कर दी है। साथ ही इसकी प्रति डीएम, एसपी और बीएसए को भी भेज दी है।
उत्तर प्रदेशीय विद्यालय निरीक्षक संघ की ओर से जारी विज्ञप्ति में कहा गया कि जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान में सोमवार को शिक्षक विधायक संजय मिश्रा, उनके प्रतिनिधि राजीव सक्सेना ने 10-15 लोगों के साथ बीईओ सुरेश पाल को पीटा था। इस मामले में कांट थाने में मंगलवार को तहरीर दी गई। बावजूद इसके न तो इस मामले में कोई तहरीर दर्ज हुई और न ही किसी को गिरफ्तार किया गया।
इससे सभी खंड शिक्षा अधिकारी डरे हुए हैं। कहा कि ऐसे माहौल में वे लोग काम करने में अक्षम हैं। संगठन के लोगों ने तय किया कि जब तक शिक्षक विधायक और उनके साथियों पर कार्रवाई नहीं की जाती वे लोग काम नहीं करेंगे। इस मौके पर अध्यक्ष मुन्नालाल त्रिवेदी, कोषाध्यक्ष सुरेश चंद्र, शाखा मंत्री सुशील कुमार, मनोज बोस, राजेश कुमार, भगवान राव, अनुज कुमार, त्रिलोकीनाथ, राजेश चतुर्वेदी, आईपी सिंह शामिल रहे।
विज्ञापन
‘बुधवार को तहरीर देने वाले खंड शिक्षा अधिकारी सुरेश पाल से मिलने का प्रयास किया गया, लेकिन उनसे मुलाकात नहीं हो सकी। वहीं शिक्षक विधायक संजय मिश्रा के न मिलने की वजह से जांच आगे नहीं बढ़ पाई। इसी वजह से इस मामले में रिपोर्ट दर्ज नहीं की जा सकी। ’
- नकदू यादव, इंस्पेक्टर, कांट थाना
‘खंड शिक्षा अधिकारियों के हड़ताल के बारे में जानकारी मिली है। ऐसी स्थिति में काम कराने में मुश्किल तो होगी। इससे शिक्षामित्रों का समायोजन, शिक्षकों का प्रमोशन, प्रशिक्षु शिक्षकों का प्रशिक्षण आदि जरूरी कार्यों अटक सकते हैं। खंड शिक्षा अधिकारियों को समझाने का प्रयास किया जाएगा कि वे लोग शासन की नीतियों में भरोसा रखकर कार्य करें।’
- राजेश कुमार वर्मा, बीएसए
‘कार्य बहिष्कार करके हड़ताल करने का निर्णय मेरा अकेला नहीं है। इसके लिए संगठन ने निर्णय लिया है और मैं पूरी तरह से संगठन के निर्णय के साथ हूं। साथ ही संगठन के सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को संकट की घड़ी में एकत्रित होकर साथ देने के लिए धन्यवाद भी देता हूं।’
- सुरेश पाल, खंड शिक्षा अधिकारी, पुवायां