{"_id":"597b6ab74f1c1b35138b46a8","slug":"begumpura-express-will-also-stop-in-shahjahanpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब शाहजहांपुर में भी रुकेगी बेगमपुरा एक्सप्रेस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब शाहजहांपुर में भी रुकेगी बेगमपुरा एक्सप्रेस
शाहजहांपुर।
Updated Fri, 28 Jul 2017 11:28 PM IST
विज्ञापन
Begumpura Express will also stop in Shahjahanpur
- फोटो : Begumpura Express will also stop in Shahjahanpur
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश के केबिनेट मंत्री सुरेश खन्ना के प्रयास से जम्मूतवी से बनारस जाने वाली सुपरफास्ट 12237 बेगमपुरा एक्सप्रेस का स्टॉपेज अब शाहजहांपुर रेलवे स्टेशन पर भी हो गया है। इस ट्रेन के स्टॉपेज से यात्रियों को दो घंटे में लखनऊ से यहां पहुंचने की सुविधा मिलेगी। इससे पहले इस ट्रेन का स्टॉपेज लखनऊ के बाद मुरादाबाद में था। यह परिवर्तन पांच अगस्त से लागू होगा।
जम्मूतवी-वाराणसी-जम्मूतवी एक्सप्रेस (12238/12237) में यह परिवर्तन फिलहाल प्रायोगिक तौर पर छह माह की अवधि के लिए किया गया है। जम्मूतवी-वाराणसी एक्सप्रेस (12237) अभी लखनऊ से चलकर सीधे मुरादाबाद ही रुकती है, लेकिन अब यह 20:38 बजे शाहजहांपुर में रुका करेगी। वहीं वाराणसी-जम्मूतवी एक्सप्रेस (13338) शाहजहांपुर में 04.18 बजे पहुंचेगी। उन्होंने बताया कि अगर राजस्व में वृद्धि होती है तो इस अतिरिक्त ठहराव को स्थाई कर दिया जाएगा अन्यथा की स्थिति में ठहराव बंद कर दिया जाएगा। केबिनेट मंत्री सुरेश खन्ना के प्रयास से रोजाना लखनऊ जाने वाले यात्रियों को काफी राहत मिली है। यह ट्रेन डाउन में सुबह आठ बजे शाहजहांपुर आती है। लखनऊ की दूरी राज्य रानी एक्सप्रेस से भी जल्दी तय कर लेती है। रेल यात्रियों को मिली सहूलियत से जहां यात्री खन्ना को धन्यवाद दे रहे हैं, वहीं रेलवे की रोजाना आय में भी बढ़ोतरी होगी। रेल अधिकारियों के मुताबिक यह स्टापेज छह माह के लिए ट्रायल के तौर पर किया गया है। आय बढ़ने पर इसे नियमित कर दिया जाएगा।