{"_id":"662c3fb605abb7fc6101c107","slug":"begumpura-16-ganga-sutlej-express-was-late-by-13-hours-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1040-117514-2024-04-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: बेगमपुरा 16, गंगा सतलुज एक्सप्रेस 13 घंटे रही लेट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: बेगमपुरा 16, गंगा सतलुज एक्सप्रेस 13 घंटे रही लेट
Sat, 27 Apr 2024 05:28 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
Updated Sat, 27 Apr 2024 05:28 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। पंजाब के शंभू बॉर्डर के पास किसानों का रेल रोको आंदोलन जारी है। इसका असर ट्रेनों के संचालन पर पड़ रहा है। मार्ग परिवर्तन की वजह से शाहजहांपुर आने वाली ट्रेनें देर से आ आ रही हैं। शुक्रवार को भी यही स्थिति रही और यात्री परेशान हुए।
लखनऊ की ओर जाने वाली ट्रेनों में 14674 शहीद एक्सप्रेस छह, 12238 बेगमपुरा एक्सप्रेस 16, 13308 गंगा सतलुज 13 और 13152 कोलकाता एक्सप्रेस 11 घंटे की देरी से आईं। शहीद एक्सप्रेस के यहां आने का समय सुबह 3:07 बजे है, लेकिन यह ट्रेन 9:02 बजे पहुंची। बेगमपुरा एक्सप्रेस सुबह चार बजे आती है। यह रात 8:58 बजे आई।
गंगा सतलुज एक्सप्रेस सुबह 6:49 बजे की जगह रात 8:16 बजे तथा कोलकाता एक्सप्रेस दोपहर 1:25 बजे के स्थान पर रात 23:25 बजे आई। बरेली की तरफ जाने वाली 14673 शहीद एक्सप्रेस सुबह 3:19 बजे न आकर 5:25 बजे आई। 15279 पुरबइया एक्सप्रेस सुबह 5:48 के स्थान पर 7:08 बजे, 12469 जम्मूतवी सुपरफास्ट एक्सप्रेस शाम 6:13 के स्थान पर रात 10:44 बजे यहां आ सकी।
विज्ञापन
स्टेशन अधीक्षक पीएस तोमर ने बताया कि ट्रेनों के देरी से आने का कारण किसानों का आंदोलन है। इसके समाप्त होने पर स्थिति सामान्य होने की संभावना है।