{"_id":"62fe96207c54a142c17fdb47","slug":"before-the-theft-rahul-s-cousin-had-told-his-wife-some-days-will-not-come-shahjahanpur-news-bly4947854140","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोरी से पहले राहुल के मौसेरे भाई ने पत्नी से बोला था-कुछ दिन आएंगे नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चोरी से पहले राहुल के मौसेरे भाई ने पत्नी से बोला था-कुछ दिन आएंगे नहीं
विज्ञापन
शाहजहांपुर। चौक कोतवाली क्षेत्र के कांट रोड पर गार्डन स्टेट स्थित शराब कंपनी के गोदाम में एक करोड़ से अधिक का कैश चोरी करने वाले आरोपी सिटी एजेंट राहुल मिश्रा व उसका मौसेरा भाई तीसरे दिन भी हत्थे नहीं लगा। पुलिस ने तलाश में छह टीमें लगा रखी हैं। कड़ी से कड़ी मिलाकर पुलिस आरोपियों तक पहुंचने की जुगत में लगी है। पुलिस के मुताबिक, 15 अगस्त की सुबह आरोपी राहुल के मौसेरे भाई ने अपनी पत्नी को फोन किया था। उसने कहा था कि वह कुछ दिन घर नहीं आएगा। इसके बाद उसका फोट कट हो गया था। उसकी पत्नी को हिरासत में लेकर पुलिस ने पूछताछ की तो उसने सारी बात बता दी।
पुवायां के युवक ने उपलब्ध कराई थी कार
बताते हैं कि आरोपियों ने बाइक के साथ ही रुपयों को ले जाने के लिए कार का सहारा लिया। पुलिस के मुताबिक, पुवायां के युवक ने ट्रैवल एजेंट से दो कारों को उपलब्ध कराया था। उस युवक से भी पूछताछ की गई। उसकी निगरानी भी की जा रही है।
पुलिस की टीमें दूसरे प्रदेशों में कर रहीं तलाश
एसपी द्वारा गठित पुलिस की छह टीमें कैश उड़ाने वाले आरोपियों की तलाश में दूसरे प्रदेशों में पहुंचीं हैं। टीमें उनकी तलाश कर रही है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही आरोपी उनकी गिरफ्त में होंगे।
विज्ञापन
40 से अधिक लोगों से हुई पूछताछ
पुलिस ने राहुल के परिजन व उसके रिश्तेदारों और उसके करीबियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की है। पुलिस के शक के दायरे में फंसने वाले प्रत्येक व्यक्ति से जांच की गई। पुलिस ने अभी तक करीब 40 से अधिक लोगों से पूछताछ की है। तथ्य सामने आया है कि राहुल व उसका भाई जुआ भी खेलते थे।
यह है मामला
शराब कंपनी के कांट रोड स्थित कार्यालय पर 15 अगस्त की शाम को राहुल व उसके मौसेरे भाई ने दावत की थी। राहुल कंपनी का सिटी एजेंट हैं। उसने दावत के बहाने खाने में नशीला पदार्थ मिलाकर खिला दिया। उसके बाद कार्यालय से एक करोड़ 19 लाख रुपये की रकम लेकर भाग गया।
-आरोपियों की तलाश के लिए पुलिस की टीमें काम कर रही हैं। कुछ अहम सुराग मिले हैं, इनके आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है। जल्द ही आरोपी गिरफ्त में होंगे।
संजय कुमार, एसपी सिटी