फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Before Holi, speed wreaked havoc on three families

Shahjahanpur News: होली से पहले टूटा तीन परिवारों पर रफ्तार का कहर

Fri, 14 Mar 2025 12:13 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Fri, 14 Mar 2025 12:13 AM IST
विज्ञापन
Before Holi, speed wreaked havoc on three families
सौरभ तिवारी का फाइल फोटो। स्रोत: परिजन
शाहजहांपुर। होली से एक दिन पहले रफ्तार का कहर तीन परिवारों पर टूट पड़ा। शाहजहांपुर-सिंधौली मार्ग पर बुधवार की रात बाइकाें के टकराने से डी फार्मा छात्र समेत तीन युवकों की मौत हो गई थी। त्योहार से पहले हादसा होने से परिवार में मातम छाया है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। हादसे में घायल महिला व उसकी बेटी की हालत में सुधार है।
विज्ञापन

-------
घर की साफ-सफाई कर लौट रहे थे अनुज
पुवायां। सिंधौली में बाइकों की टक्कर में जान गंवाने वाले गांव बेला छेदा निवासी अनुज मिश्रा 12 मार्च को गांव आए थे। घर की साफ-सफाई कर शाहजहांपुर जा रहे थे। पुवायां-सिंधौली मार्ग पर गांव महानंदपुर के पास तेज रफ्तार दो बाइकों के टकराने से अनुज मिश्रा और दूसरी बाइक सवार सिंधौली के गांव महुआ पाठक के डी-फार्मा छात्र अनुज तिवारी और पकड़िया हकीम गांव के विपिन की मौत हो गई थी।
विज्ञापन

अनुज के परिजन मूलरूप से लखीमपुर के थाना मोहम्मदी के गांव अटसार के रहने वाले थे और कई वर्ष पूर्व हत्या के एक मामले में रंजिश के बाद पुवायां के गांव बेला छेदा आकर रहने लगे थे। जून, 2015 में अनुज के चाचा रामलड़ैते और चाची प्रभा देवी की घर में घुसकर छह लोगों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। रामलड़ैते के भाई शिवशंकर ने हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। चाचा रामलड़ैते की हत्या के बाद से अनुज मिश्रा रोजा की आईटीआई कॉलोनी में जाकर रहने लगे थे। उन्होंने मकान का कुछ हिस्सा भी बेच दिया था। शेष भाग खाली पड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गांव के लोगों ने बताया कि 12 मार्च को अनुज अपनी पत्नी और बेटी के साथ गांव आए थे और मकान की साफ-सफाई कर लौट गए थे। हादसे में उनकी पत्नी खुशबू व चार साल की बेटी भूमि को भी घायल हुई थी। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया था। उनकी हालत में सुधार है। संवाद
----------
होली की खरीदारी कर लौट रहे थे सौरभ और विपिन


सिंधौली। गांव महुआ पाठक निवासी वेदप्रकाश का बड़ा बेटा सौरभ तिवारी (19) अपने दोस्त विपिन के साथ सिंधौली में खरीदारी करने आए थे। यहां से दोनों दिवाली गांव में रिश्तेदारी में गए थे। शाम को दोनों घर जा रहे थे।
सौरभ तीन भाइयों में बड़ा था और पुवायां स्थित कॉलेज में डी फार्मा द्वितीय वर्ष का छात्र था। इससे छोटा 17 वर्षीय शिवम और 14 साल का गौरव है। बेटे की मौत से मां आरती तिवारी का रो-रोकर बुरा हाल है। संवाद

----------
रफ्तार बनी काल...लेन का नहीं हुआ अंदाजा
शाहजहांपुर। जिस स्थान पर हादसा हुआ, वहां सड़क की हालत ठीक है। हालांकि, अभी हाईवे निर्माणाधीन है। अंधेरा होने और रफ्तार तेज होने के कारण दोनों बाइक सवार इतने करीब आ गए कि आपस में टकरा गए। इस हाईवे पर बीच पर सफेद पट्टी भी नहीं बनी है। इससे बाइक सवार को रात में अपनी लेन का अंदाजा नहीं होता। हादसे के पीछे यह भी एक वजह हो सकती है। रात में सुनसान रोड पर बाइक सवार काफी रफ्तार में रहे होंगे और अपनी लेन से दूसरी ओर आने पर हादसा हो गया होगा। संवाद

सौरभ तिवारी का फाइल फोटो। स्रोत: परिजन

सौरभ तिवारी का फाइल फोटो। स्रोत: परिजन

सौरभ तिवारी का फाइल फोटो। स्रोत: परिजन

सौरभ तिवारी का फाइल फोटो। स्रोत: परिजन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed