फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Beautification of pucca pond begins... Saplings will be planted, pathway will be built

Shahjahanpur News: पक्का तालाब का सुंदरीकरण शुरू... रोपे जाएंगे पाैधे, बनेगा पाथ-वे

Mon, 10 Jun 2024 04:10 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Mon, 10 Jun 2024 04:10 AM IST
विज्ञापन
Beautification of pucca pond begins... Saplings will be planted, pathway will be built
शाहजहांपुर। मोहल्ला बाडूजई स्थित पक्का तालाब का सुंदरीकरण कार्य शुरू हो गया। इसके तहत चारों ओर पाथ वे और पाैधरोपण किया जाएगा, ताकि लोग सुकून के पल यहां बिता सकें।
विज्ञापन


अमृत योजना 2.0 के तहत दो करोड़ 16 लाख 69 हजार रुपये की धनराशि स्वीकृत हुई है। इस धनराशि से तालाब के किनारे पक्की नाली बनेगी। तालाब का जल स्वच्छ किया जाएगा। किनारे पर लोगों के टहलने के लिए ट्रैक का निर्माण कराया जाएगा। बैठने के लिए सीटें लगवाईं जाएंगी। तालाब के चारों किनारों पर पौधरोपण होगा। यहां छांव वाले पौधे लगाए जाएंगे।
विज्ञापन


वर्तमान में इस तालाब की स्थिति काफी दयनीय है। कुछ हिस्से पर लोगाें ने कब्जा कर मकान बना लिए हैं तो किसी ने चहारदीवारी बनवा ली है। यहां तक की नगर निगम ने भी डलावघर बना रखा है, जहां पर आसपास के मोहल्लों से ठेली वाले कूड़ा लाकर डालते हैं। इससे तालाब की जमीन पर कूड़ा ही कूड़ा नजर आता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अमर उजाला ने कई बार इसको लेकर खबरें भी प्रकाशित की थीं। पक्का तालाब के अलावा अजीजगंज का एक और चिनौर के दो तालाब भी योजना में शामिल हैं। अजीजगंज स्थित तालाब पर भी लोगों ने कब्जा कर पक्के निर्माण भी करवा लिए थे, जिसको एक बार हटवाया भी गया, लेकिन फिर से अतिक्रमण हो गया।
चिनौर में पुवायां विधायक चेतराम के शिविर कार्यालय के पास के एक तालाब स्थित है तो दूसरा उसके पीछे मौजूद है। इन तालाबों के जीर्णोद्धार के लिए भी शासन की ओर से धनराशि स्वीकृत हुई है। अजीजगंज स्थित तालाब के लिए 74 लाख रुपये स्वीकृत हुए हैं। चिनौर में स्थित एक तालाब के लिए जहां 1.14 करोड़ रुपये तो दूसरे के लिए 94 लाख रुपये मिले हैं।


-------

अमृत योजना के अंतर्गत चार तालाबों का जीर्णोद्धार और सुंदरीकरण करवाने के लिए धनराशि पहले ही स्वीकृत हो चुकी थी। अब इन तालाबों की खोदाई तथा निर्माण का कार्य शुरू हो गया है।

- संगीता कुमारी, उप नगर आयुकत, नगर निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed