{"_id":"592f067a4f1c1bdf15bdd233","slug":"bdc-members-in-support-of-block-chief","type":"story","status":"publish","title_hn":"ब्लॉक प्रमुख के समर्थन में आए बीडीसी सदस्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ब्लॉक प्रमुख के समर्थन में आए बीडीसी सदस्य
अमर उजाला ब्यूरो जलालाबाद।
Updated Wed, 31 May 2017 11:39 PM IST
विज्ञापन
समर्थन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तहसील में प्रदर्शन कर लगाया झूठी रिपोर्ट दर्ज करने का आरोप
ब्लॉक प्रमुख गोपाल वर्मा पर मुकदमा दर्ज होने की जानकारी लगते ही उनके समर्थन में बीडीसी लामबंद हो गए। उन्होंने ब्लॉक प्रमुख पर झूठा मुकदमा दर्ज किए जाने का आरोप लगाते हुए तहसील पर जमकर हंगामा काटा और नारेबाजी कर मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन तहसीलदार को सौंपा।
बुधवार को तहसील आए क्षेत्र के तमाम बीडीसी सदस्यों ने ब्लॉक प्रमुख के खिलाफ दर्ज किए गए मुकदमे को फ र्जी और मनगढंत बताते हुए प्रदर्शन कर नारेबाजी की। काफी देर तक चले हंगामा के बाद मौके पर पहुंचे तहसीलदार सुशील गुप्ता को उक्त लोगों ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सौंपा। दिए गए ज्ञापन में कहा है कि स्वच्छ भारत योजना के तहत विभिन्न गांवों में बनने के लिए आए शौचालय व आवास आवंटन में लाभार्थियों से जमकर धन उगाही की जा रही है। इस मामले की जानकारी उन लोगों ने ब्लॉक प्रमुख को दी थी, मंगलवार को ब्लॉक प्रमुख इसी शिकायत को लेकर बीडीओ के पास गए थे। आरोप है कि इससे नाराज बीडीओ ने ब्लॉक प्रमुख के साथ गाली-गलौज करते हुए अभद्रता करने लगे। बाद में लोगों द्वारा बीच बचाव कर दिया। आरोप है कि उक्त मामले से अधिकारियों का ध्यान हटाने के लिए बीडीओ ने ब्लॉक प्रमुख के खिलाफ झूठा मुकदमा दर्ज करा दिया गया। ज्ञापन में उक्त मामले की निष्पक्ष जांच कराकर दोषी के खिलाफ कार्रवाई किए जाने की मांग की है। ज्ञापन देने वालों में विनोद कुमार कल्लू सिंह, मीना देवी, कलियान सिंह, रामकुमार, समेत करीब दो दर्जन से ज्यादा बीडीसी मौजूद रहे।
आरोपियों की गिरफ्तारी तक रहेगी हड़ताल
ग्राम पंचायत विकास अधिकारी संयुक्त संगठन सहित रोजगार सेवकों ने उच्च अधिकारियों को भेजे पत्र में कहा है कि बुधवार को वह लोग कामकाज ठप रखेंगे यदि बृहस्पतिवार तक आरोपियों की गिरफ्तारी न हुई तो आफिस में तालाबंदी करते हुए आंदोलन शुरू कर दिया जाएगा।