फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   bd sharma from tilhar, sukhvinder from katra and ramprasad from puwayan

तिलहर से बीडी शर्मा, कटरा से सुखविंदर और पुवायां सें रामप्रसाद आप के प्रत्याशी

Fri, 28 Jan 2022 01:57 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 28 Jan 2022 01:57 AM IST
विज्ञापन
bd sharma from tilhar, sukhvinder from katra and  ramprasad from puwayan
शाहजहांपुर। आम आदमी पार्टी (आप) ने प्रत्याशियों की दूसरी सूची जारी कर जनपद की शेष तीनों सीटों के अधिकृत उम्मीदवार घोषित कर दिए। इसके तहत तिलहर विधानसभा क्षेत्र से इंजीनियर बीडी शर्मा, कटरा से सुखविंदर सिंह चौहान और पुवायां विधानसभा क्षेत्र से राम प्रसाद पार्टी के टिकट पर चुनाव लड़ेंगे। पार्टी के जिला महासचिव कीर्तिमान प्रकाश च्यवन के अनुसार सभी प्रत्याशी शुक्रवार को नामांकन कराएंगे।
विज्ञापन

आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी: एक नजर
------------------------------
इंजीनियर बीडी शर्मा
पिता का नाम: स्व. विजय बहादुर शर्मा
जन्म तिथि: 05 मई 1970
शिक्षा-----बीएससी, बीएड, एएमआईई (कोलकाता)
व्यवसाय--कृषि, कोचिंग
मूल निवास----ग्राम अनावा, तहसील पुवायां
आवास: सुभाषनगर, शाहजहांपुर
विशेष अभिरुचि---शिक्षण कार्य, समाजसेवा
अन्य जानकारी---15 अगस्त 2015 से आम आदमी पार्टी में सक्रिय, कई बार जिला संगठन प्रभारी रहे। राजनीति के जरिए लोकतंत्र को मजबूत बनाने का प्रयास।
--------------------
सुखविंदर सिंह चौहान
पिता का नाम: भगवान सिंह चौहान
जन्म तिथि: 12 जुलाई 1996
शिक्षा: एमए (राजनीति शास्त्र एवं हिंदी साहित्य), एलएलबी
व्यवसाय: वकालत, कई न्यूज चैनल से जुड़ाव
मूल निवास: गाम ताहरपुर, खुदागंज
वर्तमान पता: एम ब्लॉक, शास्त्रीनगर, चांदनी चौक (दिल्ली)
विशेष अभिरुचि: समाजसेवा, पत्रकारिता
अन्य जानकारी: वर्ष 2009 में सपा के सेक्टर प्रभारी रहे। वर्ष 2014 से 2019 तक भाजपा में रहे। बाद में पूरी तरह समाजसेवा को समर्पित रहे। लॉकडाउन मेें निजी वाहनों से पांच जनपदों के राहगीरों मेें भोजन वितरण कराया।
विज्ञापन

---------------------
राम प्रसाद
पिता का नाम: स्व. जीत लाल
जन्म तिथि: 22 दिसंबर 1951
शिक्षा: एमए (हिंदी भाषा एवं हिंदी साहित्य), बीएड, एलएलबी
व्यवसाय: केंद्रीय विद्यालय से सेवानिवृत्त, कोचिंग
निवास: चिनौर, शाहजहांपुर
विशेष अभिरुचि: शिक्षण कार्य, समाजसेवा
अन्य जानकारी: दो वर्ष से खाली समय में आम आदमी पार्टी की रैलियों में सहभागिता कर रहे हैं, लेकिन अभी तक पार्टी में किसी पद पर नहीं रहे। अरविंद केजरीवाल के विचारों से प्रभावित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed