फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Batons were used for asking for loan of Rs 60

Shahjahanpur News: उधार के 60 रुपये मांगने पर चले लाठी-डंडे

Fri, 20 Dec 2024 01:34 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Fri, 20 Dec 2024 01:34 AM IST
विज्ञापन
Batons were used for asking for loan of Rs 60
तिलहर। गांव ढकिया रघा के मजरा धीमर गोटिया में उधार के 60 रुपये मांगने पर दो पक्षों में लाठी-डंडे चल गए। इसमें मां और दो बेटियां घायल हो गईं। पीड़ित ने दो सगे भाइयों सहित चार के खिलाफ मारपीट की रिपोर्ट दर्ज कराई है। गांव के दिनेश कश्यप ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। उन्होंने पुलिस को बताया कि उसकी पुत्री कोमल से पड़ोस के रिशिपाल की पुत्री ने 60 रुपये उधार लिए थे। बुधवार की शाम रुपये मांगने पर आरोपी गाली-गलौज करने लगे। बिरसिंहपुर चौकी प्रभारी बालक राम ने बताया कि विवाद बढ़ने पर दोनों पक्षों में लाठी-डंडे चलने लगे। इस दौरान दिनेश की दोनों बेटियां और पत्नी लक्ष्मी घायल हो गईं। सभी को इलाज के लिए सीएचसी भेजा गया। दिनेश की ओर से ऋषिपाल और उसके भाई शिवपाल तथा सौरभ और सुरेंद्र के खिलाफ मारपीट की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। दूसरे पक्ष के ऋषिपाल ने भी पुलिस को तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज करने की मांग की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed