{"_id":"f94d0358decf8554c87744320f44041e","slug":"basic-teachers-in-favor-of-northern-aap-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेसिक शिक्षकों के पक्ष में उतरी आम आदमी पार्टी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेसिक शिक्षकों के पक्ष में उतरी आम आदमी पार्टी
शाहजहांपुर।
Updated Wed, 12 Aug 2015 09:29 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय में लंबे समय से कार्यरत लिपिक को हटाए जाने की मांग को लेकर कलक्ट्रेट पर धरना दे रहे बेसिक शिक्षकों के सुर में सुर मिलाते हुए आम आदमी पार्टी (आप) के कार्यकर्ताओं ने भी लिपिक को हटाने की मांग की है। बुधवार को आप कार्यकर्ताओं ने शिक्षकों के साथ कलक्ट्रेट पर बैठकर धरना दिया। साथ ही राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन अतिरिक्त मजिस्ट्रेट को दिया। वहीं दो शिक्षक अनशन पर बैठ गए हैं।
पार्टी कार्यकर्ताओं ने बताया कि डीआईओएस कार्यालय में तैनात लिपिक मनमानी कर रहा है। सत्ताधारी नेताओं का संरक्षण मिलने की वजह से अधिकारी उस पर कार्रवाई करने से डर रहे हैं। उसके खिलाफ पूर्व में की गई शिकायतों को भी दबा दिया गया है। कहा कि लिपिक के खिलाफ वित्तविहीन बेसिक शिक्षक संघ द्वारा आरोपी लिपिक के खिलाफ धरना प्रदर्शन किया जा रहा है। बावजूद इसके कार्रवाई न होने से शिक्षकों में नाराजगी बढ़ती जा रही है। ‘आपÓ कार्यकर्ताओं ने मामले की निष्पक्ष जांच कराकर कार्रवाई करने की मांग की। साथ ही लिपिक का ट्रांसफर कराया जाए और उसकी संपत्ति की जांच कराई जाए। इस मौके पर जिला संयोजक अपूर्व अग्निहोत्री, आफताब सिद्दीकी, संजीव गुप्ता, कीर्तिमान, च्यवन, केके रस्तोगी, डॉ. शोएब सिद्दीकी, जेबी सिंह के साथ ही शिक्षक संघ जिलाध्यक्ष मनोज यादव और उनकी टीम मौजूद रही।