फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Basic education foundation in shaping the future of children: Khanna

बच्चों का भविष्य संवारने में बेसिक शिक्षा नींव : खन्ना

Mon, 27 Mar 2023 11:43 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 27 Mar 2023 11:43 PM IST
विज्ञापन
Basic education foundation in shaping the future of children: Khanna
गन्ना शोध परिषद में कार्यक्रम को संबोधित करते वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना
- गन्ना शोध परिषद सभागार में खेलखेल में बच्चों को सिखाने के लिए लगाई मॉडल प्रदर्शनी
विज्ञापन

- बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से ‘हमारा आंगन हमारे बच्चे’ कार्यक्रम का हुआ आयोजन
संवाद न्यूज एजेंसी
शाहजहांपुर। गन्ना शोध परिषद सभागार में सोमवार को बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से ‘हमारा आंगन हमारे बच्चे’ कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इसमें स्कूलों के शिक्षकों ने शिक्षा को सरल और बेहतर बनाने के लिए विभिन्न मॉडलों की प्रदर्शनी लगाई। उद्घाटन वित्तमंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने किया।
वित्तमंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने कहा कि बच्चों का भविष्य बनाने में बेसिक शिक्षा नींव होती है, उसे शिक्षक इस प्रकार तैयार करें ताकि एक बड़ी इमारत खड़ी हो सके। उन्होंने कहा कि बच्चों की समझ के अनुसार टीएलएम का निर्माण कर उनको उसकी अवधारणा से अवगत कराया जाए। उन्होंने बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा किए जा रहे कार्यों की प्रशंसा की और अपना पूर्ण सहयोग देने का वादा किया।
विज्ञापन

विशिष्ट अतिथि ममता यादव ने कहा कि बालिकाओं की शिक्षा के लिए भी विशेष प्रयास किए जाएं। कोई भी बालिका शिक्षा से वंचित न रह पाए। विशिष्ट अतिथि सीडीओ श्याम बहादुर सिंह ने कहा कि विद्यालयों की दिशा और दशा दोनों बदल चुकी हैं। विद्यालय में कुशल शिक्षक हैं, वह एक गुरु की तरह बच्चों को आगे बढ़ाने का काम करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

बीएसए कुमार गौरव ने बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से चलाई जा रही तमाम योजनाओं की जानकारी दी। इससे पहले स्काउट गाइड बैंड बजाकर व प्राथमिक विद्यालयों बच्चों ने सांस्कृतिक प्रस्तुति देकर ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया। इस मौके पर सभी खंड शिक्षा अधिकारी, सहायक वित्त एवं लेखाधिकारी, जिला समन्वयक, एसआरजी, एआरपी, समस्त शिक्षक संकुल, आंगनबाड़ी कार्यकत्री तथा निपुण बालक-बालिकाएं मौजूद रहे।


टीएलएम स्टॉल लगाकर शिक्षकों ने सहायक शिक्षण सामग्री का किया निर्माण
गन्ना शोध परिषद के प्रांगण में सहायक शिक्षण सामग्री टीएलएम के तहसील वार स्टॉल लगाए गए। स्टालों पर लगी सहायक शिक्षण सामग्री को लोगों ने देखा और सराहा। मॉडल लगाने वालों में नगर क्षेत्र के स्टॉल पर ममता अरोड़ा, सुनीता, मोहम्मद मुख्तार, विकास क्षेत्र भावलखेड़ा के स्टॉल पर नीतू, राकेश गुप्ता, पारुल, दीक्षा, जलालाबाद के स्टॉल पर विपिन अग्निहोत्री, ददरौल के स्टॉल पर जलीउल्ला मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed