{"_id":"668db02dbe891c29b80296c4","slug":"bareilly-farrukhabad-highway-jammed-vehicles-stuck-for-hours-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1042-122496-2024-07-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: बरेली-फर्रुखाबाद हाईवे पर लगा जाम, घंटों फंसे रहे वाहन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: बरेली-फर्रुखाबाद हाईवे पर लगा जाम, घंटों फंसे रहे वाहन
Wed, 10 Jul 2024 03:18 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
Updated Wed, 10 Jul 2024 03:18 AM IST
विज्ञापन
अल्हागंज। बरेली-फर्रुखाबाद हाईवे पर हुल्लापुर चौराहे के पास रामगंगा पुल पर भीषण जाम लग गया। जाम में बड़ी संख्या में गाड़ियां और अनुबंधित बसें फंसी रहीं। बरातियों के वाहन और दूल्हे की गाड़ी भी नहीं निकल पाई।
मंगलवार को कई शादियां थीं। जाम लगने से बरातियों के वाहन भी फंस गए हैं। रात करीब नौ बजे जाम लगने से लोगों को काफी दुश्वारियों से जूझना पड़ा। घंटों वाहन जाम में फंसे रहे। हुल्लापुर चौराहे पर फ्लाई ऐश ईंटों से हाईवे पर ब्रेकर बनवाए जा रहे हैं। इसकी ईंटे रास्ते में फैली पड़ी होने से गाड़ियों के आवागमन में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। व्यापारी पवन सिंह ने बताया कि करीब दो सप्ताह से यह ब्रेकर बनाने का काम चल रहा। कभी काम होता है तो कभी बंद रहता है। हाईवे पर किनारे ईंटों के ढेर लगे होने से दिक्कत हो रही है। देर रात तक जाम लगा रहा।