फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Barancha purchasing center closed under pressure from bullies, women center in charge

दबंगों के दबाव में बरैंचा क्रय केंद्र बंदकर भागी महिला केंद्र प्रभारी

Sat, 31 Oct 2020 12:48 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 31 Oct 2020 12:48 AM IST
विज्ञापन
Barancha purchasing center closed under pressure from bullies, women center in charge
तिलहर। गांव बरैंचा में लगे हुए आरएफसी खरीद केंद्र पर कुछ दबंगों के द्वारा खराब धान तुलवाने का दबाव बनाने पर महिला केंद्र प्रभारी को केंद्र बंद करके वहां से भागना पड़ा। महिला केंद्र प्रभारी की शिकायत पर मामले को गंभीरता से लेते हुए एडीएम फाइनेंस ने तत्काल प्रभाव से बरैंचा केंद्र का सेंटर तिलहर मंडी में स्थानांतरित करने के निर्देश दिए। उधर, एडीएम फाइनेंस गिरिजेश कुमार चौधरी और आरएमओ कमलेश पांडेय ने शुक्रवार को मंडी परिसर में लगे धान खरीद केंद्रों का औचक निरीक्षण करते हुए केंद्रों पर लगे धान के ढेरों को तत्काल प्रभाव से हटाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

शुक्रवार दोपहर बाद एडीएम फाइनेंस और आरएमओ स्थानीय मंडी स्थल पहुंचे। मंडी कार्यालय पहुंचकर अधिकारियों ने मंडी सचिव जगदीश प्रसाद वर्मा को तलब कर धान खरीद के बारे में जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने केंद्रों के बाहर लगे धान के ढेर वहां से तत्काल हटाने के निर्देश दिए। एडीएम ने कहा कि प्रत्येक क्रय केंद्र के बाहर आने जाने का रास्ता खुला रहना चाहिए, जिससे किसान अपना धान केंद्र तक आसानी से ला सकें। एडीएम और डिप्टी आरएमओ ने सख्त लहजे में कहा कि सेंटरों से धान के उठान को लेकर कोई लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन

इस बीच, बरैंचा क्रय केंद्र की प्रभारी आरती पटेल ने मंडी कार्यालय जाकर एडीएम को बताया कि उनके केंद्र पर क्षेत्र के कुछ दबंग खराब धान तुलवाने का लगातार दबाव बना रहे हैं। उन्होंने बताया कि 300 क्विंटल धान केंद्र पर तुला पड़ा है, लेकिन क्षेत्र के कुछ दबंग वहीं बने रहते हैं और उन पर खराब धान तौलने का दबाव बनाते हैं। महिला केंद्र प्रभारी की बात सुनकर एडीएम ने तत्काल मोबाइल से आरएफसी के अधिकारियों से बात की और बरैंचा केंद्र तत्काल प्रभाव से तिलहर मंडी में बने चबूतरा पर लगाने के निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने दबंगों को चिह्नित करके उनके खिलाफ कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed