Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Bar Association Submits Memorandum to SDM

Shahjahanpur News: बार एसोसिएशन ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

Mon, 11 May 2026 11:39 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 11 May 2026 11:39 PM IST
विज्ञापन
Bar Association Submits Memorandum to SDM
तिलहर। तहसील परिसर में कार्यगत समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर तहसील बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने सोमवार को एसडीएम जीत सिंह राय से उनके कार्यालय में भेंट की। वकीलों ने उन्हें ज्ञापन देकर समस्याएं बताईं और उनका समाधान जल्द कराने की मांग की।
विज्ञापन

ज्ञापन में तहसील भवन की जर्जर स्थिति में सुधार कराने, समन-वारंट की तामील समय से कराने और अधिवक्ताओं के लिए बैठने की उचित व्यवस्था कराने आदि मांगों पर विशेष जोर दिया गया। बार एसोसिएशन के अध्यक्ष राजेश्वर सिंह यादव और महासचिव राहुल देव सागर ने एसडीएम को बताया कि करीब 12 वर्ष पूर्व बने तहसील भवन का लंबे समय से उचित रखरखाव नहीं हुआ है। इस कारण भवन की खिड़कियां और दरवाजे पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुके हैं। इससे अभिलेखों की सुरक्षा को खतरा हो गया है। एसडीएम ने उन्हें आश्वस्त किया कि मांगों पर गंभीरता से विचार कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed