फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   banking strike

हड़ताल से 180 करोड़ की बैंकिंग प्रभावित

Thu, 04 Dec 2014 12:29 AM IST
शाहजहांपुर
शाहजहांपुर Updated Thu, 04 Dec 2014 12:29 AM IST
विज्ञापन
banking strike
वेतन बढ़ाने की मांग को लेकर
विज्ञापन
बैंककर्मियों ने बुधवार को गोविंदगंज स्थित इलाहाबाद बैंक शाखा में प्रदर्शन किया। बुधवार को अधिकांश राष्ट्रीयकृत बैंकों की शाखाओं में ताले लटकते रहे। प्रदर्शन कर रहे बैंककर्मियों ने शहर में खुली कुछ निजी बैंकों को भी जुलूस निकालकर बंद कराया। बैंकों के बंद रहने से ग्राहक परेशान होते रहे। बैंक सूत्रों की माने तो एक दिवसीय हड़ताल से करीब 100 करोड़ की क्लियरिंग और 80 करोड़ रुपये का कैश ट्रांजक्शन का कार्य प्रभावित हुआ।
वेतन के पुर्ननिर्धारण की मांग करते हुए यूनाईटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियन के बैनर तले इलाहाबाद बैंक की गोविंदगंज शाखा में बुधवार की सुबह करीब
10 बजे ही बैंककर्मी एकत्र होने लगे। साढ़े दस बजे के करीब बैंक कर्मियों ने बैंक शाखा परिसर में नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन करना शुरू कर दिया। साथ ही बैंकिंग से संबंधित कार्य का बहिष्कार कर दिया। इसी दौरान किसी ने सूचना दी कि आईसीआईसीआई बैंक और एक्सिस बैंक की स्थानीय शाखाओं में बैंकिंग कार्य किया जा रहा है। इस पर आक्रोशित कर्मचारी वहां से जुलूस की शक्ल बनाकर दोनों बैंक शाखाओं में पहुंचे और बंद कराने के लिए कहा। इस पर थोड़ी बहुत हाय-हुज्जत करने के बाद दोनों निजी बैंकों को बंद करा दिया। इस दौरान यूनाईटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियन के जिलाध्यक्ष अशोक टंडन, जिलामंत्री अतुल मेहरोत्रा, मसूद अहमद खां, सीबी शुक्ला, योगेंद्र प्रसाद, विपिन गुप्ता, मोहित आदि मौजूद रहे।

हड़ताल में शामिल नहीं हुईं ग्रामीण बैंक

बड़ौदा उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक इंप्लाइज यूनियन के पूर्व पदाधिकारी अनिल दत्ता ने बताया कि बड़ौदा उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक एवं इसकी सहायक बैंकों के कर्मचारी इस हड़ताल में शामिल नहीं हुए, लेकिन उनकी मांगों का नैतिक समर्थन किया है।

सहकर्मी की बेटी के निधन पर जताया शोक

ओरियंटल बैंककर्मी शशिभूषण पांडेय की पुत्री एवं इंदु अजनबी की 25 वर्षीय भतीजी पूजा पांडेय का बीमारी के चलते निधन हो गया। इस पर बैंक कर्मियों ने पूजा के निधन पर प्रदर्शन करने से पहले शोक संवेदना व्यक्त की। बैंक कर्मियों के अलावा शोक सांत्वना देने वालों में सपा जिलाध्यक्ष तनवीर खां, जलालाबाद के चेयरमैन संजय पाठक, नवनीत पाठक, अशोक द्विवेदी, राममिलन शर्मा आदि शामिल रहे।

तिलहर। द्विपक्षीय वेतन समझौते को लेकर आईबीए के खिलाफ अनेक बैंकाें में कर्मचारी हड़ताल पर रहे। एसबीआई मुख्य शाखा में एकत्रित बैंक कर्मियों ने नारेबाजी करते हुए द्विपक्षीय वेतन समझौता लागू करने की मांग की। बैंक कर्मी नारेबाजी करते हुए अंबेडकर तिराहे पर पहुंचे। यहां एक्सिस बैंक को खुला देखकर बैंक का काम काज ठप करा दिया। बैंक परिसर के बाहर यूनियन के सचिव राजीव श्ंाकर शर्मा ने बैंक कर्मियों के शोषण पर आक्रोश व्यक्त करते हुये द्विपक्षीय वेतन समझौता लागू करने की मांग की। इस दौरान एडीवी के सचिव शिवओम गुप्ता, विवेक प्रताप सिंह, अखिलेश मिश्रा, राजाराम आदि मौजूद रहे।



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed