{"_id":"67b8d3ef597aba5aa80e9282","slug":"banka-was-killed-for-robbing-bike-rider-died-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1042-138205-2025-02-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: लूटने के लिए मारा था बांका, बाइक सवार की हो गई थी मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: लूटने के लिए मारा था बांका, बाइक सवार की हो गई थी मौत
Sat, 22 Feb 2025 12:58 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
Updated Sat, 22 Feb 2025 12:58 AM IST
विज्ञापन
बंडा पुलिस की गिरफ्त में आराेपी। संवाद
शाहजहांपुर। छह महीने पहले लूट के बाद हत्या की घटना का पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया है। मृतक का मोबाइल फोन ऑन होने के बाद एसओजी, स्वॉट टीम व सर्विलांस सेल ने बंडा पुलिस के साथ चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बांका और दो बाइकें भी बरामद की हैं।
पुलिस लाइन में प्रेसवार्ता में एसपी देहात मनोज अवस्थी ने बताया कि 19 जुलाई, 2024 को महिला ने पुवायां के गांव भटपुरा चंदू निवासी नाती शिवम कुमार की ग्राम वसंतापुर के पास हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उसकी बाइक व मोबाइल बरामद नहीं हुए थे। एसपी राजेश एस. के निर्देश पर एसपी देहात के नेतृत्व में टीमों का गठन किया गया था। पुलिस ने जांच शुरू करते हुए मृतक के मोबाइल फोन को सर्विलांस पर लगाया।
मोबाइल नंबर के ऑन होते ही धरपकड़ अभियान शुरू किया। पुलिस ने पुवायां के गांव दियूरिया निवासी रामसेवक, देवशरण, राहुल व अहिबरन को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों ने पुलिस को बताया कि लूट के प्रयास में बाइक को रोकने का प्रयास किया था। बाइक रोकने के उद्देश्य से बांका मारा। इससे बाइक सवार खंती में गिर गया। उसके बाद मोबाइल, बाइक व रुपये लूटकर ले जाने लगे। पकड़े जाने के डर से मृतक की बाइक को घटनास्थल से कुछ दूरी पर झाड़ियों में छिपा दिया था।