फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   bank holidays

बैंकों में निपटा लें काम.. शनिवार से चार दिन अवकाश

Wed, 10 Mar 2021 01:50 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 10 Mar 2021 01:50 AM IST
विज्ञापन
bank holidays
bank holidays
शाहजहांपुर। अगर आप को बैंक से संबंधित कोई जरूरी काम है तो उसे शुक्रवार तक निपटा लें। शनिवार से मंगलवार तक लगातार चार दिन बैंक बंद रहेंगे। जिसके चलते 17 मार्च से पहले बैंक में कोई काम नहीं हो सकेगा।
विज्ञापन

बात दें कि 13 मार्च को महीने का दूसरा शनिवार पड़ रहा है, जिसकी छुट्टी रहेगी और 14 मार्च का रविवार है। 15 और 16 मार्च को बैंककर्मियों की प्रस्तावित हड़ताल है। हालांकि हड़ताल में शामिल होने वाले बैंकों का नाम अभी साफ नहीं किया गया है लेकिन यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस के आह्वान पर देशभर में हड़ताल का फैसला किया गया है। ऐसे में 15-16 मार्च को जिले में राष्ट्रीयकृत बैंक शाखाओं के कर्मचारी हड़ताल पर रह सकते हैं। ऐसे में बैंक में किसी तरह का लेनदेन और अन्य कोई काम नहीं होगा। जिन ग्राहकों के खाते निजी बैंकों की शाखाओं में हैं, उनको परेशान होने की जरूरत नहीं है। निजी बैंकों की सभी शाखाएं खुली रहेंगी।
विज्ञापन

एटीएम पर होगी निर्भरता
13 व 14 मार्च को अवकाश और 15-16 में बैंक कर्मचारियों की प्रस्तावित हड़ताल के चलते लोगों को लेनदेन के लिए चार दिनों तक एटीएम पर निर्भर रहना पड़ेगा। जबकि सामान्य दिनों में ही ज्यादातर बैंक के एटीएम खाली पड़े रहते हैं और लोगों को नकदी निकालने के लिए इधर-से-उधर भटकना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

चार दिन लगातार बैंक बंद रहेंगे। शनिवार और रविवार की छुट्टी हैं। 15 और 16 मार्च को बैंक कर्मचारियों की प्रस्तावित हड़ताल हैं। सभी बैंकों को निर्देश दे दिए गए हैं कि ग्राहकों को किसी तरह की कोई परेशानी नहीं होनी चाहिए। एटीएम में नकदी समय से डाली जाएं। कोई एटीएम खाली नहीं रहना चाहिए। जिससे ग्राहकों को नकदी के लिए भटकना न पड़े। - सीएस जोशी, अग्रणी बैंक जिला प्रबंधक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed