सांसद ने बीओबी अधिकारियों कर्मचारियों पर लगाया आरोप
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रधानमंत्री मुद्रा बैंक योजना को जनपद में झटका लगा है। इस बाबत
सांसद कृष्णा राज ने स्वयं पीएम नरेंद्र मोदी को पत्र भेजकर बैंक ऑफ बड़ौदा
के अधिकारियों और कर्मचारियों पर संवेदनहीनता का आरोप लगाया है। उन्होंने
प्रधानमंत्री मुद्रा बैंक योजना के तहत ऋण न देने पर उच्चस्तरीय जांच कराने
की मांग की है।
सांसद के मीडिया प्रभारी राम बरन सिंह ने बताया कि इस संबंध में कई शिकायतें प्राप्त होने पर सांसद ने बैंक ऑफ बड़ौदा के उच्चाधिकारियों से ऋण आवंटन संबंधी जानकारी मांगी है। कृष्णा राज ने पीएम मोदी को पत्र भेजकर जनपद में हो रही योजना की दुर्दशा से अवगत कराते हुए इसकी उच्चस्तरीय जांच कराने का आग्रह किया है, ताकि योजना का लाभ पात्रों को मिल सके। सांसद ने प्रधानमंत्री को अवगत कराया कि उन्होंने कई बार बॉब के उच्चाधिकारियों से इस बाबत पूछा भी, लेकिन कार्यप्रणाली में कोई सुधार नहीं किया गया। सांसद ने दोषी अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई किए जाने का भी अनुरोध किया है।