फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Balidan divas

शहीद चंद्रशेखर आजाद के आदर्शों पर चलने का आह्वान

Sun, 28 Feb 2021 12:41 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 28 Feb 2021 12:41 AM IST
विज्ञापन
Balidan divas
शाहजहांपुर। नॉर्दर्न रेलवे मेंस यूनियन के पदाधिकारियों ने शनिवार को बलिदान दिवस के अवसर पर अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद को श्रद्धांजलि दी। रेलवे स्टेशन स्थित शहीद की प्रतिमा की सफाई के बाद माल्यार्पण किया गया। वक्ताओं ने महान क्रांतिकारी चंद्रशेखर आजाद के आदर्शों पर चलने की अपील की।
विज्ञापन

शाखा सचिव नरेंद्र त्यागी ने कहा कि चंदशेखर आजाद का संपूर्ण जीवन देश को समर्पित रहा। 27 फरवरी 1931 को उन्होंने देश की खातिर इलाहाबाद में बलिदान दे दिया। युवाओं को महान क्रांतिकारी के जीवन से सीख लेकर देशहित में योगदान देने का संकल्प लेना चाहिए। इस मौके पर मंडल उपाध्यक्ष सुनील तिवारी, त्रिलोक चंद, सुनील कुमार, सलीम शहजादा, राकेश मिश्रा, जितेंद्र कुमार, सुधीर कुमार, यतींद्र त्रिवेदी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

अक्षर सोसायटी ने दी श्रद्धांजलि
शाहजहांपुर। अक्षर वेलफेयर सोसायटी की ओर से शहीद चंद्रशेखर आजाद की पुण्यतिथि पर गोष्ठी का आयोजन किया गया। सोसाइटी के अध्यक्ष कुमार सागर ने कहा कि शहीद चंद्रशेखर का कहना था कि हम आजाद हैं और आजाद ही मरेंगे। इस वाक्य को उन्होंने तब सार्थक कर दिया, जब इलाहाबाद के अल्फ्रेड पार्क में 27 फरवरी 1931 को अंग्रेजों ने उन्हें घेर लिया। उस समय आजाद ने बड़ी ही बहादुरी से अंग्रेज सैनिकों का सामना किया और जब उनके पास एक गोली बची तब वे भारत माता की जयघोष के साथ शहीद हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

शहीद के जीवन से सीख लेने की जरूरत
पुवायां। शहीद चंद्रशेखर आजाद की पुण्यतिथि पर शनिवार को पुवायां में राजीव चौक के पास कार्यक्रम आयोजित कर श्रद्धांजलि दी गई। वक्ताओं ने कहा कि युवाओं को महान क्रांतिकारी आजाद के जीवन से सीख लेने की जरूरत है। इस मौके पर कांग्रेस के ब्लॉक अध्यक्ष अरणोद मिश्रा, डॉ. आनंद आर्य, रामप्रताप शुक्ल, कृष्णऔतार पांडे, तेजबहादुर कनौजिया आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed