{"_id":"59aab3074f1c1b696a8b46b0","slug":"bakrid-celebrated-with-fanfare","type":"story","status":"publish","title_hn":"अल्लाह की बारगाह में अमन-चैन को उठे हाथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अल्लाह की बारगाह में अमन-चैन को उठे हाथ
अमर उजाला ब्यूरो,शाहजहांपुर
Updated Sat, 02 Sep 2017 07:02 PM IST
विज्ञापन
Namaz
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ईद-उल-अजहा पुरखुलूस माहौल में अकीदत के साथ मनाई गई। ईदगाह में पेश इमाम मौलाना हुजूर अहमद मंजरी ने नमाज अदा कराई। नमाज के लिए हजारों मुस्लिम बच्चों के साथ ईदगाह पहुंचे। आसमान में छाए बादलों से नमाजियों को काफी राहत मिली और उन्होंने सुहाने मौसम में अल्लाह तआला से अमन-चैन की दुआ मांगी।
नमाज से पूर्व मौलाना मंजरी ने मुस्लिमों का आह्वान किया कि वह कुर्बानी को यादगार बनाएं। अल्लाह के नाम पर कुर्बानी करें। नेक नीयत से की गई कुर्बानी का खून जमीन पर गिरने से पहले ही परवरदिगार कुर्बानी कुबूल कर लेता है। उन्होंने तीन तलाक के प्रति लोगों को जागरूक करते हुए इससे बचने का संदेश दिया। नमाज के बाद मुल्क और कौम की तरक्की की दुआ मांगी गई। इस अवसर पर ईदगाह कमेटी के सदर राहात अली खां, नायब सदर मिर्जा आसिफ अली बेग, सचिव सैयद कासिम रजा आदि ने भी विचार व्यक्त कर ईद की मुबारकबाद दी। ईद की नमाज के लिए मुस्लिम सुबह से ही ईदगाह पहुंचने शुरू हो गए थे। लाल इमली चौराहा और चौकी हद्दफ की ओर से नमाजियों का रेला लगातार चलता रहा। समय होते ही नमाजियों ने सड़क किनारे जमीन पर चादरें बिछाकर नमाज पढ़नी शुरू कर दी।