{"_id":"688ca52e572f5aa25d06a1f0","slug":"bajrang-dal-carried-out-jalabhishek-yatra-with-full-devotion-shahjahanpur-news-c-122-1-spn1003-149463-2025-08-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: बजरंग दल ने पूरी श्रद्धा से निकाली जलाभिषेक यात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: बजरंग दल ने पूरी श्रद्धा से निकाली जलाभिषेक यात्रा
विज्ञापन
पंचमुखी बालाजी मंदिर से कांवड़ यात्रा निकालतीं महिलाएं। संवाद
जलालाबाद। राष्ट्रीय बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को श्रद्धा और उल्लास के साथ जलाभिषेक यात्रा निकाली। नगर के कई रास्तों होती हुई यात्रा भैंसटा कलां के शिव मंदिर पहुंची। वहां सभी ने भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक कर पूजन किया।
यात्रा बरेली हाईवे स्थित बाबा हरदेव स्थान से आरंभ हुई। नगर के मुख्य चौराहे, राम ताल मार्ग व बारह पत्थर चौराहा होती हुई शाहजहांपुर हाईवे पहुंचकर भैंसटा गांव को प्रस्थान कर गई। यात्रा का कई जगहों पर भक्तजनों ने पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। यात्रा में विधायक हरिप्रकाश वर्मा, आरएसएस कार्यकर्ता वीरेंद्र मिश्रा, पूर्व विधायक शरदवीर सिंह चौहान, ब्लाक प्रमुख प्रियांशु रघुवंशी, भाजपा नेता विनय शर्मा, संजीव गुप्ता आदि शामिल रहे।
--
महाराणा प्रताप की मूर्ति का अनावरण
जलालाबाद। जलाभिषेक यात्रा भैंसटा कलां प्रस्थान करने से पहले उसमें शामिल लोग याकूबपुर तिराहा पहुंचे। वहां पहले स्थापित की जा चुकी महाराणा प्रताप की मूर्ति का परशुराम जन्मभूमि मंदिर के महंत पंडित सत्यदेव पांडेय ने अनावरण किया। इस दौरान हर-हर महादेव व महाराणा प्रताप के जयकारों से वातावरण गूंज उठा। तिराहे पर भीड़ के कारण बरेली-फर्रुखाबाद हाईवे पर जाम लग गया। जाम में करीब 20 मिनट तक वाहन फंसे रहे। मूर्ति अनावरण के बाद विधायक हरिप्रकाश वर्मा, पूर्व विधायक शरदवीर सिंह चौहान व राष्ट्रीय बजरंग दल के प्रांत मंत्री अर्पित भामाशाह ने वहां मौजूद लोगों को संबोधित किया। इस मौके पर आयोजकों ने प्रतिमा बनाने वाले मूर्तिकार सत्यपाल कुशवाहा को अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया। संवाद
विज्ञापन
--
धूमधाम से निकली महिला कांवड़ यात्रा
शाहजहांपुर। बारिश के बीच आस्था से ओतप्रोत महिलाओं ने हर-हर महादेव... बम-बम भोले के जयकारों के बीच कांवड़ यात्रा निकाली। चल रे कांवड़िया शिव के धाम भजन पर महिलाओं के साथ चल रहे बच्चे थिरकते हुए नजर आए। जगह-जगह महिला कांवड़ यात्रा का पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया।
शुक्रवार की दोपहर मोहल्ला दिलाजाक, मोहल्ला तारीन जलालनगर, मोहल्ला हाथीथान, सैनिक कॉलोनी की महिलाएं गर्रा घाट स्थित पंचमुखी बालाजी मंदिर पर एकत्र हुईं। इसके बाद महिलाओं ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर कांवड़ में गंगाजल भरा। इसके बाद शुरू हुई कांवड़ यात्रा राजघाट चौकी, चारखंभा, केरूगंज, बांस मंडी, हनुमत धाम, अंटा चौराहा, जेल रोड, कचहरी ओवरब्रिज, इमली रोड, चिनौर होते हुए सिंधौली स्थित बाबा त्रिलोकीनाथ धाम पहुंची।
महिला कांवड़ियों ने जलाभिषेक कर भोले बाबा से परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। कांवड़ यात्रा में रीति राठौर, पायल, रेनू, मोनी, सोनी, श्यामादेवी, रिचा, डॉली, नैन्सी, नीतू, शीला देवी, वैशाली, कृष्णा, शिखा आदि मौजूद रहीं। व्यवस्था में विपिन, योगेश, सचिन, अखिलेख, नीरज, कुनाल आदि रहे। संवाद
--
भगवान शिव की लीला की कथा सुनाई
शाहजहांपुर। खिरनीबाग रामलीला मैदान पर श्री स्कंद शिव महापुराण कथा के छठे दिन संत प्रशांत प्रभु महाराज ने भगवान शिव की लीला का वर्णन किया। शुभारंभ में विधिवत व्यासपीठ पूजन हुआ। उन्होंने कहा कि दक्ष प्रजापति ने जब भगवान शिव को यज्ञ में आमंत्रित नहीं किया। तब सती ने आत्मदाह कर लिया। भगवान शिव ने जब यह सुना, तो वे शांत नहीं रहे, बल्कि महाकाल बन उठे। शिव का क्रोध जब सीमा लांघ गया, तब वीरभद्र और भद्रकाली उत्पन्न हुए और यज्ञ मंडप को ध्वस्त कर दिया। दक्ष का सिर काटा गया और अंत में शिव ने उसे बकरे का सिर देकर पुनर्जीवित किया। संवाद
--
आज निकलेगी शिवबरात, रूट डायवर्जन किया
शाहजहांपुर। हिंदू सत्संग भवन से बाबा विश्वनाथ मंदिर तक निकलने वाली शिव बरात को लेकर यातायात पुलिस ने तैयारी कर ली है। बरात के रास्ते पर रूट डायवर्जन किया गया है। टीएसआई विनय पांडेय ने बताया कि बरात चारखंभा चौराहा से कच्चा कटरा, मालखाना, अंजान चौकी, घंटाघर, बहादुरगंज होते हुए टाउन हाल तक जाएगी। इसके चलते मार्ग को यातायात मुक्त रखा जाएगा। इस अवधि में लोग कनौजिया तिराहे से हद्दफ चौकी होते हुए लाल इमली चौराहा, राजघाट चौकी से केरूगंज होते हुए बेरी चौकी होते हुए अंटा चौराहा मार्ग को वैकल्पिक मार्ग के रूप में उपयोग कर सकते हैं। संवाद
--
मल्हपुर में जारी रहा श्री रामचरित मानस का पाठ
कुर्रियाकलां। मल्हपुर गांव के शिव मंदिर पर सावन माह के पहले दिन से शुरू हुआ श्रीराम चरितमानस का अखंड पाठ शुक्रवार को भी जारी रहा। अब तक 20 पाठ पूर्ण होने के बाद शनिवार की सुबह 21वां पाठ शुरू होगा। आयोजन से जुड़े संत कुमार शुक्ला ने बताया कि ग्रामीणों के सहयोग से पूरे सावन में अनवरत रूप से पाठ करने का संकल्प किया है। शुक्रवार को गिरिजानंदन, राजू मिश्रा, योगेश त्रिवेदी, संगम दुबे, गोविंद शुक्ला आदि ने पाठ किया। संवाद