फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Bajaj sugar mill manager summoned

बजाज चीनी मिल के प्रबंधक तलब

Sat, 09 Jul 2016 11:39 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो पुवायां/मकसूदापुर।
अमर उजाला ब्यूरो पुवायां/मकसूदापुर। Updated Sat, 09 Jul 2016 11:39 PM IST
विज्ञापन
Bajaj sugar mill manager summoned
चीनी मिल - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन
उप श्रमायुक्त ने कर्मचारियों से वार्ता के लिए 11 जुलाई को बुलाया
कर्मचारी ने लगाया शिकायत करने पर तबादले का आरोप

बजाज चीनी मिल मकसूदापुर के प्रधान प्रबंधक को 11 जुलाई को कर्मचारियों के साथ वार्ता के लिए उप श्रमायुक्त कार्यालय, बरेली में पेश होने का निर्देश दिया गया है। उप श्रमायुक्त (डीएलसी) रोशनलाल ने प्रधान प्रबंधक को जारी पत्र में कहा है कि अपना पक्ष रखने के लिए मिल के प्रधान प्रबंधक को 29 जून को बुलाया गया था, लेकिन मिल प्रबंधन की ओर से कोई भी अधिकारी नहीं पहुंचा। डीएलसी ने अब प्रधान प्रबंधक को 11 जुलाई को उप श्रमायुक्त कार्यालय पहुंचने का आदेश दिया है। साथ ही मामला विचाराधीन रहने के दौरान ऐसी किसी भी कार्रवाई से मना किया है जिससे औद्योगिक अशांति हो।

बताते चलें, चीनी मिल में कार्यरत देवकीनंदन जोशी, अनिरुद्ध कुमार और 20 अन्य ने कर्मचारियों के अधिकारों का हनन, सिंगल ओवरटाइम पर काम करने, प्रबंधन पर तानाशाही रवैया अपनाने, शुगर वेज बोर्ड के कर्मचारियों को ही डबल ओवरटाइम दिए जाने, कैंटीन की व्यवस्था न होने, स्टेशनों पर रिलीवर की व्यवस्था नहीं होने के संबंध में शिकायत की थी। इसके अलावा देवकीनंदन जोशी ने यह भी शिकायत की है कि कर्मचारी हितों की मांग उठाने पर उनका स्थानांतरण प्रतापपुर कर दिया गया है और स्थानांतरण आदेश लेने के लिए अनावश्यक दबाव बनाया जा रहा है।
विज्ञापन

प्रतापपुर इकाई में फिटर फस्ट के पद पर आवश्यकता होने के कारण देवकीनंदन जोशी का तबादला किया गया है। इसीलिए वह गलत आरोप लगा रहे हैं।
- विनय शंकर चौबे, एचआर हेड बजाज चीनी मिल मकसूदापुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed