{"_id":"6602fb4fa199791421063e55","slug":"baharwin-student-shot-dead-over-road-dispute-in-shahjahanpur-2024-03-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur: रास्ते के विवाद को लेकर बारहवीं के छात्र की गोली मारकर हत्या, ताऊ महेश पाल घायल, मौके पर एसपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur: रास्ते के विवाद को लेकर बारहवीं के छात्र की गोली मारकर हत्या, ताऊ महेश पाल घायल, मौके पर एसपी
Tue, 26 Mar 2024 10:14 PM IST
Digvijay Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
Published by: Digvijay Singh
Updated Tue, 26 Mar 2024 10:14 PM IST
सार
अनुराग ने बाहरवीं की परीक्षा दी थी। मंगलवार रात करीब साढ़े आठ बजे वह अपने ताऊ महेश पाल के साथ दरवाजे पर बैठा था। तभी गांव के नीरज से रास्ते को लेकर विवाद हो गया।
विज्ञापन
12वीं के छात्र की गोली मारकर हत्या
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
शाहजहांपुर में होली के दूसरे दिन कांट थाना क्षेत्र के गांव लालपुर में रास्ते के विवाद में दो पक्ष आमने-सामने आ गए। रात करीब साढ़े आठ बजे हमलावरों ने घर के बाहर दरवाजे पर बैठे अनुराग (18) की गोली मारकर हत्या कर दी। जबकि उनके ताऊ महेश पाल घायल हो गए। घटना के बाद एसपी ने मौका-मुआयना किया है।
विज्ञापन
अनुराग ने बाहरवीं की परीक्षा दी थी। मंगलवार रात करीब साढ़े आठ बजे वह अपने ताऊ महेश पाल के साथ दरवाजे पर बैठा था। तभी गांव के नीरज से रास्ते को लेकर विवाद हो गया। आरोप है कि नीरज समेत आधा दर्जन लोग हाथों में असलाह लेकर आए और फायरिंग शुरू कर दी। गोली लगने से अनुराग की मौके पर मौत हो गई। उनके ताऊ महेश घायल हो गए।
विज्ञापन
महेश आरसी मिशन थाने में होमगार्ड हैं। सूचना पर एसपी अशोक कुमार मीणा व सीओ सदर अमित चौरसिया ने मौका-मुआयना किया। प्रथम दृष्टयां जांच में रास्ते से ट्रैक्टर-ट्रॉली निकालने को लेकर विवाद सामने आया है। बताते हैं कि अनिल ऊंचे-नीचे रास्ते पर मिट्टी डलवाता था। उसी को लेकर अनुराग पक्ष के लोग एतराज जताते थे। एसपी अशोक कुमार मीणा ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन