फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   B.Sc nursing student jumped from the first floor of medical college

बीएससी नर्सिंग की छात्रा ने मेडिकल कॉलेज की पहली मंजिल से छलांग लगाई

Wed, 12 Aug 2020 06:19 PM IST
बरेली ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: बरेली ब्यूरो Updated Wed, 12 Aug 2020 06:19 PM IST
विज्ञापन
B.Sc nursing student jumped from the first floor of medical college
कल्पना - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
तिलहर (शाहजहांपुर)। नेशनल हाईवे किनारे तिलहर इलाके में स्थित मेडिकल कॉलेज में बीएससी नर्सिंग की छात्रा ने पहली मंजिल से कूदकर जान देने की कोशिश की। नीचे गिरने से उसे गंभीर चोटें आई हैं। उसकी चीख सुनकर आसपास मौजूद अन्य छात्राएं उसे उठाकर वार्ड में ले गईं, जहां उसका इलाज चल रहा है। इस घटना से मेडिकल कॉलेज प्रशासन में खलबली मच गई। पहले तो कॉलेज प्रशासन मामले को दबाए रहा लेकिन सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हुआ तो जिला प्रशासन को सूचना दी गई। इसके बाद तिलहर एसडीएम और सीओ ने मेडिकल कॉलेज जाकर छात्रा से बातचीत की।
विज्ञापन

तिलहर इलाके में बंथरा गांव के पास हाईवे किनारे रुहेलखंड (वरुण अर्जुन) मेडिकल कॉलेज में कोविड 19 हास्पिटल बनाया गया है। मंगलवार अपराह्न करीब दो बजे मेडिकल कॉलेज में बीएससी नर्सिंग की एक छात्रा अचानक पहली मंजिल से नीचे कूद गई। वह पलिया लखीमपुर की रहने वाली है। उसे नीचे गिरते देख अन्य छात्राएं चीखते हुए बचाने के लिए दौड़ीं लेकिन नाकाम रहीं। जमीन पर गिरने से उसकी गर्दन और पीठ में गंभीर चोटें आईं। साथी छात्राएं उसे उठाकर एंबुलेंस की ओर ले गए। मगर चीख-पुकार सुनकर पहुंचे कर्मचारियों ने छात्रा को वार्ड में ले जाकर भर्ती कराया। सूत्रों के मुताबिक छात्रा की ड्यूटी कोविड अस्पताल में लगाई गई थी लेकिन सुविधाएं नहीं बढ़ाई गईं। इसको लेकर वह मानसिक तनाव में आ गई और आत्मघाती कदम उठा लिया।
विज्ञापन

इस संबंध में बात करने के लिए मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल के मोबाइल पर कई बार कॉल की लेकिन उन्होंने फोन रिसीव नहीं किया। इसके बाद कॉलेज के मालिक डॉ. अशोक अग्रवाल से संपर्क किया गया। उन्होंने फोन पर बताया कि वह बरेली में है। घटना के बारे में अभी कुछ नहीं बता सकते। इतना कहकर फोन काट दिया। तिलहर प्रभारी निरीक्षक जसवीर सिंह ने बताया कि छात्रा की ड्यूटी कोविड सेंटर में लगाने को लेकर घटना हुई है। छात्रा कोविड में ड्यूटी नहीं करना चाहती थी। इस घटना को लेकर दो वीडियो वायरल हुए हैं। एक वीडियो में घायल छात्रा को कुछ लड़कियां उठाकर ले जा रही हैं। दूसरे वीडियो में छात्रा अपनी समस्या बता रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नर्सिंग छात्राओं की यहां अधीक्षक से कोविड ड्यूटी को लेकर नोकझोंक हो गई थी। यह छात्रा ड्यूटी नहीं करना चाहती थी। छात्रा पहली मंजिल से गिरी है, जिसके माइनर फ्रैक्चर है। उसके परिजन को सूचना दे दी गई है। मेडिकल कॉलेज के अधिकारियों के दबाव के कारण ही यह घटना हुई है। - वेद सिंह चौहान, एसडीएम तिलहर

वरुण अर्जुन मेडिकल कॉलेज को कोविड सेंटर बनाया गया है, जहां छात्रा की ड्यूटी लगाई गई थी। वह ड्यूटी नहीं करना चाहती थी। इसी तनाव में वह अस्पताल की पहली मंजिल से कूद गई। छात्रा को कुछ चोट आई है। उसके परिजन को बुलाया गया है। - परमानंद पांडे, सीओ तिलहर

पहला वीडियो- हैलो फ्रेंड, मैं कल्पना हूं

हैलो फ्रेंड, मैं कल्पना हूं। मैंने जीएनएम किया है। मैं रुहेलखंड बंथरा शाहजहांपुर में ड्यूटी करती हूं। मुझे यहां पर कोविड ड्यूटी के लिए कहा गया, जिसके लिए हमने मना नहीं किया है। हम ड्यूटी करना चाहते हैं, हमने इनसे सेलरी की डिमांड की, यह पांच हजार में ही ड्यूटी कराना चाह रहे हैं। यह हमारी कोई सेलरी नहीं बढ़ा रहे, कोई हेल्थ इंश्योरेंस भी नहीं है। हमें इतना मेंटली टॉर्चर करते हैं, हमारा खाना पीना भी बंद कर रखा है। जबरदस्ती ड्यूटी कराने को बोलते हैं।

दूसरा वीडियो- मुझे इंसाफ दिला देना

मेडिकल छात्रा के छत से कूदने के बाद उसके साथ पढ़ने वाली छात्राएं घबरा गईं। वायरल वीडियो में एक छात्रा अपने मोबाइल का कैमरा ऑन करके उस ओर भागती जा रही है, जहां छात्रा गिरी थी। मेडिकल कॉलेज की अन्य छात्राएं घायल को उठा रही हैं। उनमें से एक छात्रा कह रही है कि कल्पना सुसाइड नहीं करना, सब ठीक हो जाएगा। इसके साथ ही घायल छात्रा की चीखें सुनाई दे रही हैं। छात्रा ने अपने फोन का पासवर्ड भी बताया। छात्रा रोते हुए बोली, कार्रवाई कर देना मुझे इंसाफ दिला देना। इसके बाद छात्राओं ने मदद मांगना शुरू कर दिया तो एक व्यक्ति कल्पना को गोद में उठाकर एंबुलेंस की ओर भागा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed