{"_id":"b7360914c12b12d4eebd4f2e7fce4e68","slug":"ayushi-alka-and-shkha-beacome-toppers-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आयुशी, अलका और शिखा रहीं अव्वल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आयुशी, अलका और शिखा रहीं अव्वल
अमर उजाला, शाहजहांपुर
Updated Sat, 23 Jan 2016 08:20 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जीआईसी में मतदाता दिवस पर आयोजित निबंध प्रतियोगिता में सुदामा प्रसाद कन्या इंटर कालेज की आयुशी प्रथम, इसी स्कूल की दीक्षा अग्निहोत्री द्वितीय व जीजीआईसी की हर्षिका रस्तोगी तृतीय स्थान पर रहीं। जूनियर वर्ग की पोस्टर प्रतियोगिता में कस्तूरबा गांधी आवासीय स्कूल नगर क्षेत्र की अलका राठौर प्रथम, पूर्व माध्यमिक विद्यालय बहादुरगंज के शरीक द्वितीय तथा इसी स्कूल के अरबाज तृतीय स्थान पर रहे। सीनियर वर्ग दैवी संपद इंटर कालेज के अंकित प्रथम, आर्य कन्या इंटर कालेज की रूचि और सरला देवी कन्या इंटर कालेज तिलहर की पल्लवी यादव तृतीय स्थान पर रही। वाद-विवाद प्रतियोगिता में शिखा पांडेय प्रथम, रानी द्वितीय तथा काजल सक्सेना तृतीय तथा विपक्ष में काजल यादव प्रथम, प्रिया मिश्रा द्वितीय तथा अनुष्का त्रिपाठी तृतीय स्थान पर रहीं। ये प्रतियोगिताएं एडीएम वित्त एवं राजस्व पीके श्रीवास्तव, डीआईओएस कमलाकर पांडेय, बीएसए राकेश कुमार, जीआईसी के प्रधानाचार्य रणवीर सिंह, पूर्व प्रधानाचार्य केएस शुक्ला की देखरेख में हुईं। कार्यक्रम में ज्ञानेश वाजपेयी, प्रदीप कुमार मिश्र, शेषमणि त्रिपाठी, स्काउट व गाइड जिला प्रभारी दपिंदर कौर, निकहत परवीन, ओमप्रकाश, सत्यदेव शर्मा, बलवीर शास्त्री, संजय शंकर मिश्र, शैलेंद्र विक्रम सिंह, राजीव श्रीवास्तव, महेंद्र कुमार सिंह, साधना सक्सेना, अनीता भास्कर, रामपाल सिंह, मो. कमर आदि का सहयोग रहा।
विज्ञापन