फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Ayodhya Ram Temple Celebration of Ramotsav in Shahjahanpur

Ayodhya Ram Mandir: शाहजहांपुर में रामोत्सव का उल्लास, हनुमतधाम पर वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने बांटा प्रसाद

Mon, 22 Jan 2024 12:45 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 22 Jan 2024 12:45 PM IST
सार

श्रीरामलला के अचल विग्रह की प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर शाहजहांपुर के हनुमतधाम को भव्य रूप से सजाया गया है। सोमवार सुबह यहां विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। इसमें वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने भक्तों को प्रसाद बांटा। 

विज्ञापन
Ayodhya Ram Temple Celebration of Ramotsav in Shahjahanpur
वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने भंडारे में बांटा प्रसाद - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अयोध्या में श्रीरामलला के अचल विग्रह की प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर शाहजहांपुर में रामोत्सव का उल्लास छाया हुआ है। शहीदों की नगरी राममय हो गई है। हर तरफ रामधुन गूंज रही है। भगवान श्रीराम के स्वागत में घर और आंगन सजाए गए। सोमवार सुबह से ही मंदिरों में धार्मिक अनुष्ठान शुरू हो गए। 

विज्ञापन


विसरात रोड स्थित हनुमतधाम को भव्य रूप से सजाया गया है। प्राण प्रतिष्ठा की पूर्व संख्या पर खन्नौत नदी का घाट भी जगमग हो गया। हनुमतधाम पर सोमवार सुबह भंडारे का आयोजन किया गया। इसमें बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। प्रदेश के वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने भक्तों को प्रसाद वितरित किया। 
विज्ञापन


शहर के बाबा विश्वनाथ मंदिर, शेरो वाला मंदिर, रामजानकी मंदिर, चौकसी नाथ मंदिर, श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर फैक्टरी इस्टेट आदि में सजावट हुई है। मंदिरों में अखंड रामायण का पाठ हो रहा है। दलेलगंज स्थित राम जानकी मंदिर में मंथन आर्ट्स सोसायटी के कलाकारों ने सुंदरकांड का पाठ किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


Ayodhya Ram Temple Celebration of Ramotsav in Shahjahanpur
राम के स्वरूप में बच्चे - फोटो : अमर उजाला

रामदूत शोभायात्रा निकालकर किया जागरूक 
पुवायां में रविवार को निमंत्रण शोभायात्रा निकालकर लोगों से 22 जनवरी को हरे-राम पक्का तालाब मंदिर पर होने वाले कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की। राजा नंदा, राजेश शुक्ला, कपिल गुप्ता, विनायक अग्रवाल, पूरन मिश्रा सहित तमाम लोग मौजूद रहे। बंडा में शोभायात्रा निकाली। सुनासिर नाथ स्थित शिव मंदिर को झालरों से सजाया गया और श्रीराम चरित मानस का पाठ शुरू हुआ। निगोही और भावलखेड़ा में भी शोभायात्रा निकाली गई। 

शहर में सुरक्षा के कड़े इंतजाम
प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव के चलते हुए रविवार को पुलिस ने मोर्चा संभाल लिया। तिराहों और चौराहों पर पुलिस तैनात कर दी गई। शाम में एसपी अशोक कुमार ने रूट मार्च निकालकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
 
एसपी अशोक कुमार ने बताया कि मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों पर विशेष निगाह रखी जा रही है। एसपी ने एसपी सिटी सुधीर जायसवाल और सीओ सिटी बीएस वीर कुमार व चौक व सदर पुलिस के साथ रूट मार्च किया। सदर बाजार में पीस कमेटी की बैठक में नगर मजिस्ट्रेट डॉ. वेदप्रकाश मिश्रा ने निर्देश दिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed