{"_id":"6047c6268ebc3ec967512412","slug":"awas-yojna-shahjahanpur-news-bly440015115","type":"story","status":"publish","title_hn":"आवास योजना के वंचितों की जगी आस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आवास योजना के वंचितों की जगी आस
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खुटार। आवास योजना के पात्रों का लाभ नहीं मिलने का मामला अमर उजाला में प्रकाशित होने के बाद मंगलवार को एडीओ लोगों के घर पहुंचे और जांच की। एडीओ ने कहा कि पात्रों को योजना का लाभ दिलाया जाएगा।
अमर उजाला ने नौ मार्च के अंक में पात्रों को आवास योजना का लाभ नहीं मिलने का मामला उठाते हुए सचित्र खबर प्रकाशित की थी। खबर को अधिकारियों ने गंभीरता से लेते हुए खुटार की बीडीओ ज्योति चौधरी को मामले की जांच कर आख्या देने के निर्देश दिए थे। इसके बाद बीडीओ ने एडीओ आईएसबी भगत दर्शन शुक्ला, कंप्यूटर ऑपरेटर नीलेश सिंह को मौके पर भेजकर जांच करने को कहा।
टीम पहले गांव नरौठा पहुंची और ताज मोहम्मद की पत्नी से जानकारी ली। ताज मोहम्मद की पत्नी ने बताया कि पति की मजदूरी से परिवार की गुजर होती है। तमाम बार मांग किए जाने के बाद भी उनको आवास योजना का लाभ नहीं मिला है। इसके बाद टीम गांव रसवां कलां पहुंची और मुन्नी देवी से जानकारी ली। एडीओ भगत दर्शन शुक्ला ने बताया कि रसवां कलां की मुन्नी देवी का आवास आधार कार्ड चेंज नहीं होने के कारण स्वीकृत नहीं हो सका है। नरौठा के ताज मोहम्मद का नाम आवास सूची में दर्ज है और उनका नंबर 26 है। जल्द ही उनका आवास स्वीकृत हो जाएगा।