{"_id":"114cceca098a311294b58fe93ca9b066","slug":"awareness-keeps-you-safe-from-life-bablu-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जागरूकता से सुरक्षित रहता है जीवन: बबलू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जागरूकता से सुरक्षित रहता है जीवन: बबलू
शाहजहांपुर।
Updated Tue, 24 Nov 2015 11:24 PM IST
विज्ञापन
यातायात माह के अंतर्गत मंगलवार को जीएफ कॉलेज में यातायात जागरूकता कैंप
विज्ञापन
विज्ञापन
लगाया गया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक बबलू कुमार ने छात्र-छात्राओं को
यातायात संबंधी पाठ पढ़ाया और युवाओं का आह्वान किया कि वह अमूल्य जीवन को
सुरक्षित रखने के लिए यातायात नियमों का पालन करेंगे। बताया, जागरूकता की कमी के कारण ही देश में 56 प्रतिशत मौतें दुर्घटनाओं से होती हैं और उनमें भी 80 प्रतिशत लोग सिर में चोट लगने के कारण मौत का शिकार बनते हैं। यदि हम यातायात नियमों की अनदेखी करना बंद कर दें और सीमित गति से सफर करें तो इन आकस्मिक दुर्घटनाओं और उनसे होने वाली मौतों को रोक सकते हैं।
एसपी ने कहा कि दुर्घटनाओं से बचने के लिए आवश्यक है कि दुपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट और कार आदि चलाते समय सीट बेल्ट का प्रयोग अवश्य किया जाए। कहा: नशा करके और मोबाइल पर बातें करते हुए वाहन नहीं चलाना चाहिए। इसकेेे अलावा कोई भी वाहन चलाते समय ड्राइविंग लाइसेंस हमेशा साथ में रखना चाहिए। उन्होंने अभिभावकों से अपेक्षा की कि वह 18 वर्ष से कम आयु बच्चों को वाहन न चलाने दें। क्षेत्राधिकारी नगर डॉ. कृष्ण गोपाल यादव ने भी हेलमेट के प्रयोग पर बल देते हुए कहा कि दुपहिया वाहन चालकों को तीन लोगों को बिठाकर चलने से बचना चाहिए। यातायात प्रभारी मो. इश्तियाक ने छात्र-छात्राओं को हेलमेट लगाने, सीट बेल्ट बांधने, नशा करके अथवा मोबाइल पर बातें करते हुए वाहन न चलाने की शपथ दिलाई।
इस अवसर पर डॉ. जीए कादरी के निर्देशन में विद्यार्थियों ने नुक्कड़ नाटक Òएक जरा सी चूकÓ का मंचन किया, जिसमें ऋषिकांत, अक्षयदीप, शेखर पांडे, जीशान अहमद, रोशन, प्रियंका रंजन, अनम, सत्यवीर और फाजिल खान ने अभिनय किया। डॉ. अब्दुल मोमिन के संचालन में हुए कार्यक्रम में डॉ. इशरत अल्ताफ, डॉ. अब्दुल वहाब, डॉ. जमील अहमद, डॉ. नईमुद्दीन सिद्दीकी, डॉ. नसीमुश्शान, डॉ. फैयाज अहमद, डॉ. सुहेल अख्तर, डॉ. तारिक, डॉ. आयशा जेबी, डॉ. युक्ति माथुर, डॉ. साजिद खान, डॉ. अरशद खान, डॉ. मुसव्विर रिजवी, डॉ. दरख्शा, डॉ. शोएब, डॉ. मोहमिन, मो. रिजवान आदि मौजूद रहे।