फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Awareness campaign against HIV will run for two months

Shahjahanpur News: दो माह चलेगा एचआईवी के खिलाफ जागरूकता अभियान

Tue, 12 Aug 2025 10:57 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 12 Aug 2025 10:57 PM IST
विज्ञापन
Awareness campaign against HIV will run for two months
शाहजहांपुर। 12 अक्तूबर तक एचआईवी और एड्स के खिलाफ जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। खासतौर पर युवाओं को जागरूक किया जाएगा। इसके संबंध में मंगलवार को एडीएम वित्त एवं राजस्व की अध्यक्षता में कलक्ट्रेट सभागार में आयोजित बैठक में कार्यक्रम की रूपरेखा पर विचार-विमर्श किया गया।
विज्ञापन

एचआईवी-एड्स से बचाव और नियंत्रण के लिए युवाओं के साथ आमजन को जागरूक करने के लिए सघन जागरूकता अभियान की समन्वय बैठक में एडीएम वित्त एवं राजस्व अरविंद कुमार ने कहा कि सभी वीडीओ-एडीओ डोर-टू-डोर जाकर अभियान का प्रचार-प्रसार करें।
विज्ञापन

अभियान का उद्देश्य एचआईवी के फैलने के कारण तथा उससे जुड़े जोखिम के संबंध में जागरूकता लाना है। जिले में एचआईवी संक्रमित एवं प्रभावित व्यक्तियों के साथ हो रहे भेदभाव को कम किया जा सकेगा तथा उनके जीवन में गुणवत्तापूर्ण सुधार लाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

एडीएम ने अभियान की सफलता के लिए जिले के सभी विभागों के साथ समन्वय स्थापित कर जागरूकता से संबंधित विभिन्न गतिविधियों को करने के लिए कहा। अभियान के तहत जिले की कम से कम 150 ग्राम पंचायतों में स्वास्थ्यकर्मी खुली बैठक आयोजित कर लोगों को एचआईवी-एड्स के खिलाफ जागरूक करेंगे।
जिले के दस महाविद्यालयों में छात्र-छात्राओं को जागरूक किया जाएगा। इसके अलावा भीड़भाड़ वाले स्थानों जैसे रेलवे स्टेशन, रोडवेज बस स्टैंड वगैरह में भी जागरूकता कार्यक्रम होंगे। जागरूकता रैली निकाली जाएगी। इसके अलावा जिला कारागार, नशा मुक्ति केंद्र में स्वास्थ्यकर्मी लोगों को जागरूक करेंगे।

बैठक के दौरान बीएसए दिव्या गुप्ता, सीएमएस डॉ. नैपाल सिंह, टीआई से प्रोजेक्ट मैनेजर मो. खालिद, जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. ओमेंद्र राठौर, दिशा क्लस्टर से प्रेमचंद शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed