फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   'Avoid junk food, include nutrients in food'

अपराजिता: जंक फूड से करें परहेज, पोषकतत्वों को भोजन में शामिल करें छात्राएं

Fri, 13 May 2022 01:45 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 13 May 2022 01:45 AM IST
विज्ञापन
'Avoid junk food, include nutrients in food'
शाहजहांपुर के जीएफ कॉलेज में अमर उजाला के अपराजिता कार्यक्रम में उपस्थित छात्राएं । संवाद - फोटो : SHAHJAHANPUR
शाहजहांपुर। गांधी फैज-ए-आम महाविद्यालय में बृहस्पतिवार को मानसिक अवसाद, खून की कमी, मोटापा और स्वास्थ्य संबंधी अन्य दिक्कतों पर विस्तार से चर्चा की गई। स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. संगीता मोहन ने छात्राओं को जंक फूड से परहेज करने और प्रोटीनयुक्त भोजन डाइट में शामिल करने पर जोर दिया। इस दौरान छात्राओं ने सवाल पूछे, जिनका संतोषजनक जवाब दिया गया।
विज्ञापन

अमर उजाला फाउंडेशन की मुहिम अपराजिता-100 मिलियन इस्माइल्स के तहत आयोजित कार्यक्रम में चिकित्सक डॉ. संगीता मोहन ने छात्राओं से कहा कि महिला ही सृष्टि की निर्माता है। जीवन में उसके कई रूप होते हैं। इसके लिए उन्हें शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ रहना होगा। उन्होंने कहा कि स्वस्थ रहने के लिए भोजन कार्बोहाइड्रेट, फैट, प्रोट्रीन, मल्टी विटामिन युक्त होना चाहिए। सुबह का नाश्ता बेहतर होना चाहिए। कहा कि वर्तमान में हर उम्र के लोगों में माइग्रेन की काफी दिक्कत आ रही हैं। रात में नींद पूरी नहीं होने और सुबह खाली पेट घर से निकलने के कारण माइग्रेन के मरीजों की संख्या में इजाफा हुआ है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में लड़कियों में एनीमिया (रक्तअल्पता) बढ़ रही है। इसके लिए उन्हें गाजर, चुकंदर, पालक, सेब, अनार, दलिया, अंडा आदि का सेवन करना चाहिए। मोबाइल का लगातार उपयोग करने से छात्राओं को सिरदर्द की परेशानी भी बहुत हो रही है। मोबाइल से दूरी बनाकर रखें। पानी खूब पीएं और पूरी नींद लें। अंत में प्राचार्य डॉ. मोहम्मद तारिक ने अभार व्यक्त किया। इस दौरान एनएसएस की नोडल अधिकारी डॉ. शबाना साजिद, कार्यक्रम अधिकारी डॉ. कहकशां बेगम, डॉ. मोहम्मद शुएब, रोवर्स इंचार्ज डॉ. काशिफ नईम, रेंजर्स इंचार्ज डॉ. समन जहरा जैदी, डॉ. दरख्शा, डॉ. फैयाज अहमद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये टिप्स
- कार्बोहाइड्रेट, फैट, प्रोटीन और मल्टीविटामिन वाली डाइट लें।
- गाजर, चुकंदर, दाले और सीजनयुक्त फलों का सेवन करें।
- सिर दर्द से बचने के लिए मोबाइल से दूरी बनाएं, पानी खूब पीएं, पर्याप्त नींद लें।
- मोबाइल पर समय गुजारने के बजाय अपनों के बीच बैठकर कुछ समय व्यतीत करें।
- जंक फूड मोटापे को दावत दे रहा है, जंक फूड खाने से बचें और योग व कसरत करें।
मोबाइल से होती समस्या
वर्तमान समय में हर कोई मोबाइल में व्यस्त रहता है। इससे महिलाओं के सामने कई समस्या खड़ी हो सकती हैं। डॉक्टर ने मोबाइल से होने वाली दिक्कतों के बारे में विस्तार से जागरूक किया गया। -मणिका तिवारी
मार्गदर्शन होना जरूरी
छात्राएं कई तरह की शारीरिक व मानसिक दिक्कतों का सामना करती हैं। पढ़ाई का उन पर अलग से दबाव होता है। इसके लिए छात्राओं का मार्गदर्शन होना बेहद जरूरी है, ताकि वे अवसाद में न आएं। - फलक
सुबह का नाश्ता जरूरी
सुबह कॉलेज पहुंचने की जल्दी में तमाम छात्राएं पेटभर कर नाश्ता नहीं कर पाती हैं। यह कितना घातक है, इसके बारे में कार्यक्रम में डाक्टर ने बताया है। सुबह भारी-भरकम नाश्ता जरूर करना चाहिए। -अंजलि
मोबाइल रोगों का जनक
मोबाइल हर आदमी की जरूरत बन गया है। लोग इस पर निर्भर रहने लगे हैं, जबकि यह हर तरीके से काफी नुकसानदायक है। आंखों की रोशनी से लेकर कई तरह की बीमारियां भी मोबाइल के कारण हो रही है।- कल्याणी
मोटापे का शिकार हो रहे
जंक फूड खाने के कारण लोग मोटापे का शिकार हो रहे हैं। उन्हें जंक फूड के नुकसान पता हैं, फिर भी वे अपने पर संयम नहीं रख पाते हैं। बड़ी संख्या में लोगों को मोटापा घेरता जा रहा है। -समीरा खान
सुबह जल्दी उठना चाहिए
कोरोना ने लोगों की दिनचर्या ही बदल दी। पहले की तरह लोग देर रात तक जागते हैं। इसके बाद सुबह देर में सोकर उठते हैं, ऐसी स्थिति में लोगों के स्वास्थ्य पर खराब असर पड़ा है। -असरा खान
सेहत पर विपरीत असर
-खुशहाल जिंदगी जीने के लिए मनुष्य को अपने ऊपर कई तरह की पाबंदियां लगानी होंगी। मोबाइल का देर रात तक प्रयोग करने से लोगों के स्वास्थ्य पर विपरीत असर पड़ रहा है। इसके बारे में पूरी जानकारी मिली। -केसर राना

खान-पान पर फोकस
कार्यक्रम में छात्राओं को खान-पान पर विशेष फोकस किया गया। सुबह बिना खाए आने वाले बाहरी चीजों का सेवन करते हैं। बाहरी चीजों की शुद्धता का कोई पता नहीं होता है। इसलिए घर से खाना-खाकर ही निकलें।- नमरा बी.

शाहजहांपुर के जीएफ कॉलेज में अमर उजाला के अपराजिता कार्यक्रम में बोलते हुए डॉ. संगीता मोहन । संवा

शाहजहांपुर के जीएफ कॉलेज में अमर उजाला के अपराजिता कार्यक्रम में बोलते हुए डॉ. संगीता मोहन । संवा- फोटो : SHAHJAHANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed