फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Auto-rickshaw driver's wife dies under suspicious circumstances.

Shahjahanpur News: ऑटो चालक की पत्नी की संदिग्ध हालात में मौत

Sat, 13 Jun 2026 01:08 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 13 Jun 2026 01:08 AM IST
विज्ञापन
Auto-rickshaw driver's wife dies under suspicious circumstances.
शाहजहांपुर। चौक कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला अजीजगंज निवासी ऑटो चालक अंकित की 27 वर्षीय पत्नी लक्ष्मी की शुक्रवार की शाम संदिग्ध हालात में मौत हो गई। उसका शव कमरे में पंखे के कुंडे से लटका मिला। उसके गले में दुपट्टे का फंदा पड़ा हुआ था।
विज्ञापन

सूचना पर शाम करीब साढ़े छह बजे पहुंची पुलिस ने जांच की। पूछताछ में पता चला कि मायके जाने को लेकर महिला की उसके पति से कहासुनी हुई थी। देर शाम जब लक्ष्मी आवाज देने पर भी कमरे से नहीं निकली। तब परिजनों को संदेह हुआ। दरवाजे से अंदर झांका तो वह पंखे के कुंडे से लटकी हुई थी। परिजनों के अनुसार, लक्ष्मी सीतापुर जिले के पिसावां की रहने वाली थी। एक साल पूर्व ही शादी हुई थी। दो माह की एक बेटी है। पुलिस के अनुसार, मायके वालों को सूचना दे दी गई है। तहरीर प्राप्त होने पर मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed