{"_id":"613f26038ebc3eb6204810d9","slug":"aunt-and-nephew-drowned-in-river-relatives-jammed-highway-came-to-collect-water-for-worship","type":"story","status":"publish","title_hn":"शाहजहांपुर: नदी में डूबे बुआ और भतीजा, परिजनों ने लगाया हाईवे पर जाम, पूजा के लिए लेने आए थे जल ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शाहजहांपुर: नदी में डूबे बुआ और भतीजा, परिजनों ने लगाया हाईवे पर जाम, पूजा के लिए लेने आए थे जल
Tue, 14 Sep 2021 01:52 AM IST
सुशील कुमार कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, शाहजहांपुर
अमर उजाला ब्यूरो, शाहजहांपुर
Published by: सुशील कुमार कुमार
Updated Tue, 14 Sep 2021 01:52 AM IST
सार
सूचना पर सीओ सिटी, सीओ सदर, समेत कई थानों का पुलिस बल मौके पर पहुंचा। आधे घंटे बाद जाम खुल सका।
विज्ञापन
परिजनों ने लगाया हाईवे पर जाम
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
शाहजहांपुर के रोजा थाना क्षेत्र के अटसलिया गांव निवासी अंकित (12) सोमवार सुबह करीब दस बजे अपनी 16 साल की बुआ मनु और परिजनों के साथ चौक कोतवाली क्षेत्र में गर्रा नदी से पूजा के लिए जल लेने आया था। जल लेने के बाद नहाते समय बुआ और भतीजा गहरे पानी में डूब गए।
विज्ञापन
स्थानीय गोताखोरों को कामयाबी न मिलने के बाद बरेली से एनडीआरएफ की टीम को बुलाया गया है। चार घंटे तक दोनों के न मिलने से नाराज परिजनों और ग्रामीणों ने घटनास्थल के पास लखनऊ-दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग पर जाम लगा दिया।
विज्ञापन
सूचना पर सीओ सिटी, सीओ सदर, समेत कई थानों का पुलिस बल मौके पर पहुंचा। आधे घंटे बाद जाम खुल सका। एनडीआरएफ टीम रास्ते में है।