फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Attractive models presented in science exhibition

गोल्डन फ्लावर स्कूल में हुआ कला और विज्ञान प्रदर्शनी का हुआ आयोजन

Fri, 11 Mar 2022 01:57 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 11 Mar 2022 01:57 AM IST
विज्ञापन
Attractive models presented in science exhibition
खुटार के गोल्डन फ्लावर स्कूल में मॉडल प्रस्तुत करते छात्र छात्राएं - फोटो : POWAYAN
खुटार। नगर के गोल्डन फ्लॉवर पब्लिक स्कूल में कला और विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। प्रदर्शनी में तमाम बच्चों ने विज्ञान के मॉडल प्रस्तुत किए। विजेता बच्चों को नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

कला और विज्ञान प्रदर्शनी में कक्षा दो से कक्षा 11 तक के बच्चों ने प्रतिभाग किया। कला प्रदर्शनी में स्वर्ण मंदिर, इंडिया गेट, लाल किला, बुर्ज खलीफा के मॉडल प्रस्तुत किए। सीनियर क्लासेस के छात्र-छात्राओं ने हवाई जहाज, ज्वालामुखी, ड्रिप इरिगेशन के मॉडल प्रस्तुत किए। इस दौरान जूनियर क्लास के विद्यार्थी नैतिक पटेल ने वॉयरलेस एसी ट्रांसफर का मॉडल प्रस्तुत किया। स्कूल के प्रधानाचार्य सुरेंद्र सिंह और उपप्रधानाचार्य राजकुमार और शिक्षकों ने ड्रोन बनाने वाले छात्र-छात्राओं को ढाई हजार रुपये का नकद पुरस्कार प्रदान किया।
विज्ञापन

प्रधानाचार्य सुरेंद्र सिंह ने कहा कि प्रतियोगिताओं में भाग लेने से मानसिक विकास होता है और बच्चों में बेहतर करने की भावना जाग्रत होती है। उन्होंने विजेता बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए और बेहतर करने के लिए प्रोत्साहित किया। प्रदर्शनी का आयोजन रासायनिक विज्ञान के शिक्षक रोहित शुक्ला, भौतिक विज्ञान के शिक्षक सुखचैन सिंह और जीव विज्ञान के शिक्षक उपकार कनौजिया और कला प्रदर्शनी का आयोजन दीपक शुक्ला के निर्देशन में हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed