{"_id":"6a108c605b8eb21cad0629f6","slug":"attempt-to-take-action-regarding-illicit-liquor-by-apprehending-a-youth-who-was-merely-watching-a-gambling-session-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1038-174074-2026-05-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: जुआ देख रहे युवक को पकड़कर अवैध शराब में कार्रवाई की कोशिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: जुआ देख रहे युवक को पकड़कर अवैध शराब में कार्रवाई की कोशिश
विज्ञापन
पुवायां। जुआ देख रहे एक युवक को पुलिस ने पकड़कर अवैध शराब के साथ पकड़ा दिखाकर कार्रवाई का प्रयास किया तो भाजपा नेता ने मामले में विरोध जताते हुए पार्टी पदाधिकारियों को सूचना दी। इसके बाद युवक को छोड़ दिया गया।
शुक्रवार दोपहर गांव मजीदापुर में एक दुकान के पीछे जुआ हो रहा था। बड़ागांव चौकी पुलिस मौके पर पहुंची तो जुआ खेल रहे लोग भाग निकले। पुलिस ने जुआ खेल रहे एक युवक और पास में खड़े एक अन्य युवक को पकड़ लिया। जुआ खलने वाले को चौकी पर रखा गया और देखने वाले युवक को थाने लाकर अवैध शराब के साथ पकड़े जाने के कागजात तैयार किए जाने लगे। इस बीच भाजपा के एक बूथ अध्यक्ष ने युवक पर फर्जी आरोप में कार्रवाई का विरोध करते हुए पार्टी पदाधिकारियों को सूचना दी।
इसके बाद पुलिस ने युवक को बिना कार्रवाई के छोड़ दिया। देर शाम जुआ खलने वाले युवक को भी थाने लाकर सुपुर्दगी में देकर छोड़ दिया गया। सीओ प्रवीण मलिक ने बताया कि इस तरह का मामला संज्ञान में नहीं है। जानकारी कराई जाएगी। संवाद