{"_id":"665cf30a17bcb9ad3404e154","slug":"attempt-to-steal-surgical-material-from-government-medical-college-accused-ran-away-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1042-119823-2024-06-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: राजकीय मेडिकल कॉलेज से सर्जिकल सामग्री की चोरी की कोशिश, आरोपी भागे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: राजकीय मेडिकल कॉलेज से सर्जिकल सामग्री की चोरी की कोशिश, आरोपी भागे
Mon, 03 Jun 2024 04:02 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
Updated Mon, 03 Jun 2024 04:02 AM IST
विज्ञापन
राजकीय मेडिकल कॉलेज में दवा से भरी पिकअप। संवाद
शाहजहांपुर। राजकीय मेडिकल कॉलेज में रविवार की रात सर्जिकल सामग्री की चोरी की कोशिश नाकाम हो गई। सामान से लदी पिकअप को सिक्योरिटी गार्ड ने रोककर पूछताछ की तो चालक और एक अन्य व्यक्ति मौके से भाग गया। बडे घपले की आशंका को देखते हुए प्राचार्य ने स्टाफ से पूछताछ करने के साथ सीएमएस के नेतृत्व में चार सदस्यीय जांच कमेटी गठित कर दी है।
शनिवार रात करीब 11 बजे ट्रामा सेंटर के सामने से पिकअप बाहर की ओर जा रही थी। सिक्योरिटी गार्ड ने हाथ देकर चालक को रोककर पूछताछ शुरू कर दी। पिकअप के पीछे भरी बोरियों को देखने पर चालक और एक अन्य व्यक्ति मौके से भाग गया। चोरी की जानकारी पर सुपरवाइजर रामप्रकाश ने प्राचार्य डॉ. राजेश कुमार को सूचना दी। उसके बाद पिकअप को ट्रामा सेंटर के सामने खड़ा कर दिया है।
सामान से भरी पिकअप आर पांडे के नाम पर दर्ज है। प्राचार्य ने सुबह फार्मासिस्टों को बुलाकर पूछताछ की। संतुष्टिपूर्ण जवाब नहीं मिलने पर प्राचार्य ने जांच के सीएमएस डॉ. नेपाल सिंह के नेतृत्व में डॉ. विशाल सिंह, डॉ. आशीष और चीफ फार्मासिस्ट सुभाष कनौजिया की टीम गठित कर दी है। वह दो दिन में जांच पूर्ण कर रिपोर्ट देंगे।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -- --
15 दिन पहले भी पकड़ी गई थी चोरी
-राजकीय मेडिकल कॉलेज से 15 दिन पहले भी सिक्योरिटी गार्ड ने दवा की चोरी पकड़ी थी। अस्पताल के संविदा कर्मी के पास से एक महीने की डायरिया की दवा मिली थी। उस समय प्राचार्य ने चेतावनी देकर छोड़ दिया था।
-- -- -- -- -- -- -- -
कर्मियों की मिलीभगत की आशंका
-अस्पताल से दवा की चोरी में अस्पताल के स्टाफ की मिलीभगत होने की आशंका है। बताते हैं कि पिकअप में मेडिकल ग्लब्स व अन्य सामान भरा है, जिनकी बिक्री मेडिकल स्टोरों पर होने की संभावना है। चोरी की साजिश में शामिल स्टाफ की पड़ताल शुरू कर दी गई। संभावना है कि इसमें कई लोगों के नाम सामने आ सकते हैं।
-- -- -- -- --
-शल्य चिकित्सा उपकरणों से भरी पिकअप को पकड़े जाने के मामले की विभागीय जांच के लिए कमेटी गठित कर दी गई। जांच में आरोप तय होने के बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
डॉ. राजेश कुमार, प्राचार्य