{"_id":"64ff6c359288ad140a0bbc37","slug":"attempt-to-spoil-the-atmosphere-by-placing-shoes-near-the-statue-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1042-4508-2023-09-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: प्रतिमा के पास जूते रखकर की माहौल खराब करने की कोशिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: प्रतिमा के पास जूते रखकर की माहौल खराब करने की कोशिश
विज्ञापन
शाहजहांपुर में धर्मस्थल कमेटी के पदाधिकारियों से जानकारी लेते एसपी सिटी सुधीर जायसवाल। स्त्रोत
शाहजहांपुर। थाना सदर बाजार और खिरनीबाग चौराहे के बीच जीआईसी मैदान के सामने रविवार की रात धर्मस्थल में प्रतिमा के पास जूते रखकर माहौल खराब करने का प्रयास किया गया। सुबह पुजारी की सूचना के बाद भीड़ जुट गई। एसपी सिटी ने मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया। सुरक्षा की दृष्टि से धर्मस्थल के बाहर पुलिस तैनात कर दी गई है।
धर्मस्थल पर प्रतिमा के सामने पर्दा पड़ा रहता है। सोमवार की रात करीब एक बजे के बाद किसी ने प्रतिमा के पास जूते रख दिए। सुबह आए पुजारी की नजर पड़ी तो उन्होंने कमेटी के लोगों को जानकारी दी। इसके बाद भीड़ लग गई। इस मामले में गौरव त्रिपाठी, आलोक सिंह, सारंग मिश्रा आदि की ओर से तहरीर दी गई। आसपास के सीसीटीवी कैमरे खंगाले गए। धर्मस्थल को कवर करने वाला कैमरा ही खराब मिला है। एसपी सिटी सुधीर जायसवाल ने मौका-मुआयना किया। आरोपी की तलाश के लिए एसओजी को लगाया है।
तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। पूरे रूट के सीसीटीवी कैमरे चेक कराए जा रहे हैं। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। - सुधीर जायसवाल, एसपी सिटी