{"_id":"66258e0ea2832f1e3c07ef24","slug":"attempt-to-run-vehicle-over-fst-team-constable-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1042-117242-2024-04-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: एफएसटी टीम के कांस्टेबल पर गाड़ी चढ़ाने की कोशिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: एफएसटी टीम के कांस्टेबल पर गाड़ी चढ़ाने की कोशिश
Mon, 22 Apr 2024 03:37 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
Updated Mon, 22 Apr 2024 03:37 AM IST
विज्ञापन
तिलहर। वाहनों की चेकिंग के दौरान एफएसटी टीम के कांस्टेबल पर गाड़ी चढ़ाने की कोशिश की गई। इस बीच एक कांस्टेबल को गाड़ी में डालकर ले जाने का आरोप है। पुलिस ने हत्या की कोशिश समेत विभिन्न धाराओं में दो लोगों को नामजद समेत चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
खुदागंज के हरीराम इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य मोहल्ला लक्ष्मी नगर निवासी रामदास शाक्य ने थाने में तहरीर दी है। उन्होंने बताया कि 18 अप्रैल से लोकसभा चुनाव में एफएसटी 133 तिलहर प्रथम में मजिस्ट्रेट के रूप मे ड्यूटी लगी हुई है। शनिवार शाम को उनकी टीम तैनात थी। उपनिरीक्षक मदन मोहन शर्मा, कांस्टेबल ओमवीर सिंह, नवनीत कुमार, कैमरामैन दीपक कुमार, चालक इब्राहिम तिलहर बाईपास से स्टेशन रोड रस्तोगी धर्मशाला के सामने चेकिंग कर रहे थे।
रात करीब साढ़े 11 बजे चीनी मिल की ओर से सफेद रंग की कार को कांस्टेबल ओमवीर सिंह ने रोकने का इशारा किया। चालक ने जान बूझकर जान से मारने की नीयत से ओमवीर के पैर ऊपर गाड़ी चढ़ा दी। ओमवीर ने खुद को बमुश्किल बचाया। उन्होंने बताया कि टीम ने गाड़ी को रोकने का प्रयास किया तो उसमें सवार लोगों ने ओमवीर को गाड़ी में डाल लिया। मंडी की ओर लेकर भाग गए।
विज्ञापन
टीम ने पीछा करके पुल के ढलान के पास हाईवे पर गाड़ी रुकवाई। आरोप है कि गाड़ी को रोकने पर उसमें बैठे लोगों ने गाली गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। गाड़ी में बैठे दो लोगों को पकड़ लिया गया। अन्य दो व्यक्ति कूदकर भाग गए। पुलिस के अनुसार, पवन पाठक व रामू पाठक निवासी ग्राम बरीखास थाना मदनापुर को हिरासत में लिया है। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया। सीओ प्रयांक जैन ने बताया कि मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।