फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Attacked the police team and redeemed the warranty

Shahjahanpur News: पुलिस टीम पर हमलाकर वारंटी छुड़ाया

Tue, 25 Jul 2023 01:12 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 25 Jul 2023 01:12 AM IST
विज्ञापन
Attacked the police team and redeemed the warranty
गांव मैनियां में रोशन सिंह को पुलिस से छुड़ाते परिजन
- पथराव किया, दरोगा और सिपाही को दांतों से काटकर किया घायल
विज्ञापन

- दो किशोरियों सहित पांच लोग गिरफ्तार, अन्य आरोपी भागने में सफल

संवाद न्यूज एजेंसी

खुटार (शाहजहांपुर)। गैर जमानती वारंट के आधार पर अवैध शराब बनाने वाले हिस्ट्रीशीटर रोशन सिंह को पकड़ने गई पुलिस टीम पर घर की महिलाओं और पुरुषों ने हमलाकर आरोपी को छुड़ा लिया। इस दौरान पुलिस टीम पर पथराव भी किया गया। महिलाओं ने एक दरोगा और सिपाही को दांतों से काट कर घायल कर दिया। दरोगा ने दो किशोरियों, दो महिलाओं समेत पांच लोगों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई है।

खुटार थाने से दरोगा रामायण सिंह, महिला सिपाही अंतिमा सिंह, रामनरेश और हेड कांस्टेबल जुबैर बेग को लेकर गैर जमानती वारंट के आधार पर गांव मैनिया निवासी रोशन सिंह को पकड़ने गए। रोशन सिंह को वर्ष 2021 में अवैध शराब बनाते हुए शराब और उपकरणों सहित पकड़ा गया था। मामला न्यायालय में विचाराधीन है। रोशन सिंह के कोर्ट नहीं जाने पर उसका गैर जमानती वारंट जारी किया गया था।
विज्ञापन


पुलिस ने रोशन सिंह को पकड़ा तो उसने शोर मचाकर परिजनों को बुला लिया। रोशन सिंह की पत्नी परमजीत कौर उर्फ प्रेमा, उसकी पुत्री और जीत सिंह की पुत्री के अलावा जसविंदर कौर, कश्मीर सिंह की पत्नी परमजीत कौर, भगवान सिंह सहित आठ से दस लोगों ने पुलिस टीम पर पथराव कर रोशन सिंह को छुड़ा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रमनदीप कौर ने दरोगा रामायण सिंह और परमजीत कौर ने जुबैर बेग को दांतों से काट कर घायल कर दिया। दरोगा की ओर से आरोपियों के खिलाफ सात क्रिमिनल ला अमेडमेंट, बलवा, सरकारी कार्य में बाधा सहित कई धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
बाद में पुलिस ने दबिश देकर भगवान सिंह, परमजीत कौर, जसविंदर कौर को गिरफ्तार कर लिया। दो आरोपी किशोरियों को भी पकड़ा गया, उन्हें किशोर न्यायालय से बाल सुधार गृह गाजियाबाद भेजा गया है। बाकी आरोपियों का चालान कर दिया गया है। कोर्ट से सभी को जेल भेज दिया गया है।

-
पुलिस की लापरवाही... तीन साल पहले हुए हमले से नहीं लिया सबक

- चार दरोगा, 15 सिपाहियों की टीम पर किया गया था हमला

- हमले के बाद सबक लेते तो तीन पुलिसकर्मी मौके पर नहीं जाते

संवाद न्यूज एजेंसी

खुटार। पुलिस टीम पर हमला कर वारंटी को छुड़ाने के मामले में पुलिस की भारी लापरवाही सामने आई है। हिस्ट्रीशीटर, गैंगस्टर शराब माफिया को पकड़ने के लिए एक दरोगा और केवल तीन सिपाही ही उसके घर गए, जबकि तीन साल पहले भी एक मामले में 19 पुलिसकर्मियों की टीम पर इन्हीं लोगों ने हमला कर आरोपी को छुड़ा लिया था। इस समय आरोपी इसी परिवार का दूसरा सदस्य था।

चार मई 2020 को दरोगा रतिराम, अपसार मियां, हरेंद्र प्रताप सिंह, देवेंद्र सिंह 15 सिपाहियों के साथ अवैध शराब बनाने और बेचने के आरोप में दर्ज रिपोर्ट के आरोपी देशराज को पकड़ने गए थे। देशराज को पकड़ने पर उसने शोर मचा दिया।
इस पर उसके परिवार के जीत सिंह, परमजीत कौर, राजू सिंह, पलविंदर कौर, देशराज, अक्को, रोशन सिंह, परमजीत कौर, कश्मीर सिंह, प्रेमो कौर, भगवान सिंह, करतारो बाई सहित कई लोगों ने पुलिस टीम पर हमला कर देशराज को छुड़ा लिया था। पुलिस की गाड़ी भी तोड़ दी गई थी। इस मामले में रिपोर्ट के बाद गैंगस्टर और हिस्ट्रीशीट खोलने की कार्रवाई की गई थी।

19 पुलिसकर्मियों पर हमलाकर कर आरोपी को छुड़ा लेने के तीन साल पुराने मामले से पुलिस ने कोई सबक नहीं लिया और एक दरोगा, तीन सिपाही वारंटी रोशन सिंह को पकड़ने पहुंच गए। इसके बाद वहीं दोहराया गया जो वर्ष 2020 में हुआ था। पुलिसकर्मियों को घायल कर वारंटी को छुड़ा लिया गया।

-
अवैध शराब बनाने का गढ़ है मैनिया क्षेत्र

गोमती और झुकना नदी किनारे सुलगती रहती हैं भट्ठियां

संवाद न्यूज एजेंसी

खुटार। मैनिया के आसपास का काफी क्षेत्र अवैध शराब बनाने के लिए कुख्यात है। यहां बनी शराब दर्जनों गांवों में भेजकर बिकवाई जाती है।

खुटार से लगभग दस किमी दूर मैनिया क्षेत्र से कुछ आगे गोमती और उसकी सहायक नदी झुकना बहती हैं। बंडा और खुटार थाना क्षेत्र के बीच का यह क्षेत्र अवैध शराब बनाने और बेचने के लिए बदनाम है। क्षेत्र के कई लोग अवैध शराब बनाकर बड़े पैमाने पर पीलीभीत, लखीमपुर और शाहजहांपुर जिले में थोक में सप्लाई करते हैं। गांवों में शराब बेचने वालों के घर तक तड़के ही अवैध शराब बाइकों से ट्रकों की ट्यूबों में भरकर और पॉलिथीन में पैक कर पहुंचा दी जाती है।

अवैध शराब 20 से 30 रुपये प्रति लीटर थोक में बेची जाती है और गांवों में यही शराब 40 से 60 रुपये प्रति बोतल बेची जाती है। पुलिस और आबकारी टीम के तमाम प्रयासों के बाद भी अवैध शराब बनाने पर अंकुश नहीं लग पा रहा है। सख्ती पर कुछ दिन शराब नहीं बनती, लेकिन बाद में मामला पुराने ढर्रे पर आ जाता है।


-
पुलिस टीम से हाथापाई कर रोशन सिंह को छुड़ाने के मामले में रिपोर्ट दर्ज की गई है। दो किशोरियों, तीन महिलाओं समेत छह लोगों को गिरफ्तार किया गया है। अन्य आरोपियों को पकड़ने का प्रयास किया जा रहा है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

- सुधीर जायसवाल, एएसपी सिटी, शाहजहांपुर

गांव मैनियां में रोशन सिंह को पुलिस से छुड़ाते परिजन

गांव मैनियां में रोशन सिंह को पुलिस से छुड़ाते परिजन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed