{"_id":"6144f2e78ebc3e84795e4c17","slug":"attack-on-advocate-shahjahanpur-news-bly4599724163","type":"story","status":"publish","title_hn":"होटल पर खाना खा रहे वकील पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
होटल पर खाना खा रहे वकील पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुवायां। होटल पर खाना खा रहे एक वकील पर विवाद के बाद जान से मारने की नीयत से फायर कर दिया गया। इसके बाद आरोपी मौके से भाग निकले। सूचना पाकर पुलिस आरोपियों के वाहन के पीछे मोहम्मदी की ओर गई है। जानकारी पाकर मौके पर कई वकील भी पहुंच गए हैं। वकील की ओर से तहरीर दी गई है।
गांव समुलिया निवासी वकील संजीव कुमार सिंह ने बताया कि 17 सितंबर की शाम वह पुवायां में शाहजहांपुर रोड पर नखासे वाली बगिया के पास रामपाल के होटल पर खाना खा रहे थे। तभी मोहम्मदी के गांव राजेपुर के छह लोग भी खाना खा रहे थे। इस दौरान मोहम्मदी के लोगों ने उनसे कहा कि उनकी तरफ क्यों थूक रहे हो। विरोध करने पर आरोपियों ने उनको मारने की नीयत से पकड़ लिया। वह मौके से भागे तो एक आरोपी के कहने पर दूसरे ने उन्हें जान से मारने की नीयत से पिस्टल से फायर कर दिया। पेड़ की ओट में हो जाने के कारण उनकी जान बच सकी। आरोपी उनका मोबाइल और 340 रुपये भी छीन ले गए हैं।
फायर की आवाज सुनकर भीड़ जुटी तो आरोपी अपने वाहन से भाग निकले। संजीव सिंह की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जानकारी लेकर आरोपियों के वाहन के पीछे गई है। संजीव सिंह ने आरोपियों के खिलाफ नामजद तहरीर दी है। मौके से मिला कारतूस का खोखा भी पुलिस को सौंपा गया है। मोहम्मदी गई पुलिस टीम रात आठ बजे तक वापस नहीं आई है।
विज्ञापन
खाना खाने के दौरान वकील का कुछ लोगों से विवाद हो गया था। जानकारी पाकर पुलिस मौके पर पहुंची तो आरोपी भाग निकले। पुलिस आरोपियों के पीछे गई है। मामले की जांच कर कार्रवाई कराई जाएगी।
बीएस वीरकुमार, सीओ पुवायां