{"_id":"69372f0e9072d9a69f0135b8","slug":"athletes-showcased-their-talent-in-the-athletics-trials-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1042-159773-2025-12-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: एथलेटिक्स ट्रायल में खिलाड़ियों ने दिखाया दम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: एथलेटिक्स ट्रायल में खिलाड़ियों ने दिखाया दम
विज्ञापन
जीएफ कॉलेज के मैदान में एथलेटिक्स टीम के चयन के लिए ट्रायल में गोला फेंकता खिलाड़ी। संवाद
शाहजहांपुर। जीएफ कॉलेज में एथलेटिक्स महिला-पुरुष टीम के चयन के लिए ट्रायल का आयोजन किया गया। चयनित खिलाड़ी बरेली में होने वाले टूर्नामेंट में दम दिखाएंगे।
एथलेटिक्स पुरुष ट्रायल 100 मीटर, 200 मीटर दौड़ में आयुष कुमार प्रथम रहे। 800 मीटर दौड़ में शिखर सिंह ने बाजी मारी। 1500 मीटर दौड़ में अनमोल सिंह विजेता बने। पांच किलोमीटर में तौहीद, दस किलोमीटर में साजिद हुसैन पहले पायदान पर रहे। जैवलिन थ्रो में अनमोल सिंह प्रथम रहे।
एथलेटिक्स ट्रायल महिला वर्ग की 100 मीटर और 800 मीटर दौड़ में शीतल विजेता बनीं। इससे पूर्व प्राचार्य मोहसिन हसन खां ने ट्रायल का शुभारंभ किया। क्रीड़ा सचिव प्रो. फैयाज अहमद ने बताया कि ट्रायल में चयनित खिलाड़ी महात्मा ज्योतिबा फुले रुहेलखंड विश्वविद्यालय, बरेली में आयोजित होने वाली 50वीं स्वर्णिम अंतरमहाविद्यालयीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में शामिल होंगे।
विज्ञापन
प्रतियोगिता विश्वविद्यालय कैंपस, बरेली में 19 से 21 दिसंबर तक होगी। एथलेटिक पुरुष क्लब के अध्यक्ष डॉ. अमीर खान, महिला क्लब की अध्यक्ष डॉ. शीबा महजबी, सैयद अनीस अहमद, डॉ. मोहम्मद शोएब, डॉ. परवेज मोहम्मद, डॉ. शमशाद अली आदि मौजूद रहे।