फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   At the community meeting, MLA Hari Prakash praised the central government's budget.

Shahjahanpur News: चौपाल में विधायक हरि प्रकाश ने केंद्र सरकार के बजट को सराहा

Sun, 08 Feb 2026 01:18 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 08 Feb 2026 01:18 AM IST
विज्ञापन
At the community meeting, MLA Hari Prakash praised the central government's budget.
जलालाबाद में मंडी समिति परिसर में चौपाल को संबो​धित करते विधायक हरिप्रकाश वर्मा। संवाद
जलालाबाद। केंद्रीय बजट को लेकर शुक्रवार को मंडी समिति परिसर में विधानसभा क्षेत्र स्तर की चौपाल आयोजित की गई। इस मौके पर विधायक हरिप्रकाश वर्मा ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा पेश बजट में समाज के हर तबके का ध्यान रखा गया है। लोगों को बेहतर शिक्षा और इलाज की सुविधा मुहैया कराने के लिए भी व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि केंद्रीय बजट में गरीबों, किसानों, महिलाओं, व्यापारियों व युवाओं के हित से जुड़ी कई योजनाओं को ध्यान में रखा गया है। चौपाल में मिर्जापुर के ब्लाॅक प्रमुख प्रियांशु रघुवंशी, भूमि विकास बैंक के अध्यक्ष जितेंद्र प्रताप सिंह, सन्नी गुप्ता, दिलीप गुप्ता आदि ने भी विचार व्यक्त किए।
विज्ञापन

गौरव राघव के संचालन में हुए कार्यक्रम में पूर्व ब्लाक प्रमुख गोपाल वर्मा, भाजपा के ग्रामीण मंडल अध्यक्ष विनोद अग्निहोत्री, ग्राम प्रधान वीरेंद्र वर्मा, जिला पंचायत सदस्य रामकिशोर वर्मा, मुदित प्रताप सिंह, संजय टाटा आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

---

विधायक ने मार्ग चौड़ीकरण कार्य का किया शिलान्यास

फर्रुखाबाद हाईवे के गुनारा मोड़ से मंडी समिति के गेट तक निर्माण के लिए स्वीकृत मार्ग का शुक्रवार को विधायक हरिप्रकाश वर्मा ने शिलान्यास किया। मंडी समिति के अवर अभियंता रामरतन ने बताया कि 720 मीटर लंबी सड़क की चौड़ाई तीन से बढ़ाकर पांच मीटर की जाएगी। इस कार्य पर 61 लाख रुपये की लागत आएगी। इस मौके पर मंडी सचिव विक्रम बाजपेयी, ठेकेदार अनिल वर्मा समेत कई लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed