फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Asked for car and cash before wedding...relationship broken on refusal

Shahjahanpur News: बरात से पहले कार और नकदी मांगी...इन्कार पर तोड़ा रिश्ता

Tue, 05 Mar 2024 01:15 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Tue, 05 Mar 2024 01:15 AM IST
विज्ञापन
Asked for car and cash before wedding...relationship broken on refusal
शाहजहांपुर। दहेज में कार और नकदी की मांग पूरी नहीं होने पर लड़के वालों ने शादी तय करने के बाद रिश्ता तोड़ दिया। पुलिस ने सात लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

महिला ने तहरीर देकर बताया कि बेटी की शादी रोजा की दुर्गा इंक्लेव निवासी आदर्श कुमार के साथ तय हुई थी। चार दिसंबर 2023 को मध्यस्थ के घर जाकर 51 हजार रुपये देकर रिश्ता तय कर दिया था। उसी शाम को वर पक्ष ने वधू को देखकर बात पक्की कर ली थी। 15 फरवरी को गोद भराई व तिलक का कार्यक्रम हुआ। तिलक में दो लाख 11 हजार रुपये, अंगूठी व अन्य सामान दिया। गोद भराई व तिलक कार्यक्रम में करीब चार लाख रुपये खर्च हुए। 18 फरवरी को शादी की तारीख तय हुई थी। इस बीच लड़के पक्ष ने कार और दो लाख 51 हजार रुपये व दहेज की मांग करना शुरू कर दिया। इतना दहेज देने से इन्कार करने पर नाराजगी जताते हुए शादी से मना कर दिया। जबकि, लड़की पक्ष की तरफ से न्योता भी बंट चुका है। अन्य तैयारियां भी पूर्ण कर ली गई हैं। पीड़ित ने सदर थाने पर तहरीर दी। पुलिस ने आदर्श कुमार, वचन लाल, रेनू, वीरेंद्र कुमार, पुष्पेंद्र कुमार, दिनेश चंद्र समेत सात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। इंस्पेक्टर रवींद्र सिंह ने बताया कि मामले की विवेचना कर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed