फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Asha workers staged protests in seven blocks over non-payment of wages.

Shahjahanpur News: भुगतान नहीं होने पर सात ब्लॉकों पर आशा वर्कर्स ने किया धरना-प्रदर्शन

Sat, 14 Feb 2026 12:52 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 14 Feb 2026 12:52 AM IST
विज्ञापन
Asha workers staged protests in seven blocks over non-payment of wages.
भावलखेड़ा सीएचसी में धरना देतीं आशा वर्कर। स्रोत: संगठन
शाहजहांपुर। मानदेय के भुगतान की मांग कर रहीं आशा वर्कर्स ने शुक्रवार को जिले के सात ब्लॉकों में धरना और प्रदर्शन शुरू कर दिया। आशा वर्कर्स ने सीएमओ को संबाेधित ज्ञापन सीएचसी प्रभारी को दिया। चेतावनी दी कि उनकी मांग नहीं मानी तो वित्त मंत्री से मुलाकात कर ज्ञापन दिया जाएगा।
विज्ञापन

पिछले दो दिन से सीएमओ कार्यालय व कलक्ट्रेट में अपनी आवाज बुलंद कर चुकीं आशा वर्कर्स ने अपने ब्लॉकों पर आंदोलन का बिगुल फूंक दिया। आशा वर्कर्स ने निगोही, ददरौल, सिंधौली, पुवायां, जैतीपुर, मदनापुर और भावलखेड़ा में धरना देकर नारेबाजी की। आशा वर्कर्स यूनियन की अध्यक्ष कमलजीत कौर ने आरोप लगाया कि डीसीपीएम जान बूझकर मानदेय रोककर परेशान कर रहे हैं।
विज्ञापन

सीएमओ स्तर से भी कार्रवाई नहीं की जा रही है। उन्होंने भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए कहा कि कुष्ठ कार्यक्रम में आशा वर्कर के साथ काम करने वाले द्वितीय वर्कर के नाम से रुपये निकाल लिए गए हैं। मामले की जांच कराने व लंबित भुगतान की मांग की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed