{"_id":"6247493b5aed15337b1f3729","slug":"arts-team-beat-commerce-in-girls-practice-match-shahjahanpur-news-bly480052771","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्राओं के अभ्यास मैच में आर्ट की टीम ने कॉमर्स को 18 रन से हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्राओं के अभ्यास मैच में आर्ट की टीम ने कॉमर्स को 18 रन से हराया
विज्ञापन
शाहजहांपुर के जीएफ कॉलेज में क्रिकेट का अभ्यास करतीं छात्राएं। संवाद
- फोटो : SHAHJAHANPUR
शाहजहांपुर। पिछले कई दिन क्रिकेट टीम को बनाने को चल रही प्रक्रिया के बीच शुक्रवार को छात्राओं को अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिल गया। एसएस कॉलेज के इंडोर स्टेडियम में छात्राओं की दो टीमों को तैयार कर मैच कराया गया। आर्ट विभाग की टीम ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए कॉमर्स की टीम को 18 रनों से हरा दिया। इस दौरान छात्राओं ने खेल का आनंद उठाते हुए जमकर चौके-छक्के लगाए।
एसएस कॉलेज की 75 छात्राओं ने महिला क्रिकेट टीम के लिए अपना नाम दर्ज कराया था। दो दिन प्रशिक्षण के बाद शुक्रवार को कॉलेज के खेल सचिव अजीत सिंह चारग ने कॉमर्स और आर्ट विभाग की टीमों को बनाकर अभ्यास मैच कराया। इंडोर स्टेडियम में हुए अभ्यास मैच में आर्ट विभाग की टीम की कप्तान एकता मिश्रा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया।
12 ओवर के मैच में टीम ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 75 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी कॉमर्स की टीम अच्छा प्रदर्शन नहीं कर सकीं। कॉमर्स टीम की कप्तान सुमनजीत कौर ने एक छोर को संभालते हुए स्कोर को 57 रनों तक पहुंचाया, पर दूसरी ओर से साथ नहीं मिलने के कारण टीम लड़खड़ाकर आल आउट हो गई। कोच अजीत सिंह चारग ने बताय कि इंडोर स्टेडियम के अंदर छात्राओं का प्रदर्शन काफी बेहतर रहा। सोमवार को छात्राओं का मैच मैदान में कराए जाने की तैयारी है।
विज्ञापन
जीएफ कॉलेज की छात्राओं ने किया अभ्यास
-जीएफ कॉलेज की छात्राओं ने क्रिकेट खेलने के लिए बैट-बॉल संभाल लिए हैं। शुक्रवार सुबह क्रीड़ा सचिव डॉ. फैयाज अहमद के नेतृत्व में छात्राओं ने दो घंटे तक अभ्यास किया। छात्राओं को खेल के टिप्स भी सिखाए गए। यहां की छह छात्राएं ही पहले क्रिकेट खेलने के लिए तैयार थीं। उसके बाद यह संख्या 48 तक पहुंच गई थी। तीन टीमों की छात्राएं सामने आने के बाद अभ्यास मैच को शुरू करा दिया गया। सुबह छात्राओं ने क्रिकेट मैच का अभ्यास करने पहुंचीं। क्रीड़ा सचिव डॉ. फैयाज अहमद ने उन्हें टिप्स दिए। बताया कि छात्राओं को प्रशिक्षण कराने के बाद उनका लीग मैच कराया जाएगा।
नाम रोशन करने की तमन्ना
स्कूल समय में क्रिकेट खेलने का मौका मिला था। अब खेलने के लिए टीम बन रही है। इसलिए क्रिकेट खेलकर कॉलेज और जनपद का नाम रोशन करने की तमन्ना है। अपनी टीम के लिए खूब मेहनत करेंगे और ऊंचे मुकाम पर ले जाएंगे। -शिवानी
अपना सौ प्रतिशत देंगे
-विश्व कप में महिला क्रिकेट टीम ने शानदार प्रदर्शन किया। उसी से प्रेरित होकर हम भी क्रिकेट खेलना चाहते हैं। प्रयास है कि जिस टीम में खेलें वहां अपना 100 प्रतिशत बेहतर कर टीम को विजयी दिलाने में अहम भूमिका निभाएं। -केसर राना
छात्राओं को मिलेगा मौका
क्रिकेट एक शानदार खेल है। इसमें काफी संभावनाएं हैं। इस खेल में कॅरियर भी बहुत से लोगों ने बनाया है। पहले जनपद में क्रिकेट की कोई टीम नहीं थी। लेकिन, अब टीम बनने से छात्राओं को मौका मिलेगा। -निगम पाल
टीम में करेंगे सहभागिता
पहले काफी क्रिकेट खेले हैं। कभी क्रिकेट के मैदान पर उतरने का मौका नहीं मिला। पहली बार यह तमन्ना पूरा होने जा रही है। जीएफ कॉलेज की टीम का गठन जल्द हो जाएगा। उसमें हमें भी सहभागिता करने का मौका मिलेगा। -नेहा सक्सेना
पढ़ाई के साथ खेलेंगे क्रिकेट
पढ़ाई के बाद जब भी समय मिलता है। क्रिकेट खेलकर समय व्यतीत करते हैं। काफी तमन्ना है कि क्रिकेट खेलकर नाम रोशन करें। क्रिकेट में कॅरियर की अपार संभावनाएं हैं। हमें कॉलेज की टीम में बेहतर प्रदर्शन करना है। -अंजलि कश्यप
कॉलेज को मायूस नहीं करेंगे
कॉलेज की टीम में खेलने का मौका मिलेगा। टीम का हिस्सा बनने पर बेहतर प्रदर्शन कर छात्राओं की ताकत का अहसास कराना है। टीम बनने के बाद कॉलेज प्रबंध तंत्र को मायूस नहीं होना पड़ेगा। -निशा फातिमा