{"_id":"63471753a9fd525b3623fe60","slug":"artisan-dies-due-to-electrocution-in-namkeen-factory-shahjahanpur-news-bly5006119150","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur: नमकीन फैक्टरी में कारीगर की करंट लगने से संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, परिजनों ने लगाए ये आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur: नमकीन फैक्टरी में कारीगर की करंट लगने से संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, परिजनों ने लगाए ये आरोप
Thu, 13 Oct 2022 01:06 AM IST
बरेली ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, शाहजहांपुर
अमर उजाला नेटवर्क, शाहजहांपुर
Published by: बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 13 Oct 2022 01:06 AM IST
सार
राहुल गांव स्थित एक नमकीन फैक्टरी में कार्यरत था। बुधवार दोपहर करीब एक बजे वह फैक्टरी में फिल्टर मशीन से बेसन फेट रहा था। अचानक मशीन से करंट लगने पर वह झुलस गया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : फाइल फोटो
विस्तार
शाहजहांपुर के थाना रामचंद्र मिशन क्षेत्र के गांव मिश्रीपुर निवासी राहुल (24) को एक नमकीन फैक्टरी में संदिग्ध परिस्थितियों में करंट लग गया। राजकीय मेडिकल कॉलेज में उसे मृत घोषित कर दिया गया। परिजनों ने फैक्टरी संचालक पर लापरवाही का आरोप लगाया है। फिलहाल राहुल की मां की सूचनात्मक तहरीर के बाद शव पोस्टमार्टम को भेजा गया है।
विज्ञापन
राहुल गांव स्थित एक नमकीन फैक्टरी में कार्यरत था। बुधवार दोपहर करीब एक बजे वह फैक्टरी में फिल्टर मशीन से बेसन फेट रहा था। अचानक मशीन से करंट लगने पर वह झुलस गया। फैक्टरी संचालक उसे उपचार के लिए राजकीय मेडिकल कॉलेज ले गए जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। राहुल की मौत की सूचना मिलने पर परिवार के लोग आ गए। मृतक के छोटे भाई अंकित ने फैक्टरी संचालक पर लापरवाही का आरोप लगाया है। उसका कहना है कि लापरवाही के चलते उसके भाई की मौत हुई है। वे फैक्टरी के संचालक पर मुकदमा लिखाने के लिए तहरीर देंगे। प्रभारी निरीक्षक महेंद्र सिंह ने बताया कि घटना के संबंध में उन्हें कोई जानकारी नहीं है। तहरीर आने पर जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
मशीन से कुचलकर मौत के मामले में साइट इंचार्ज समेत दो पर रिपोर्ट
बिहार के जिला गोपालगंज के थाना हथुआ के गांव रुपनचक निवासी कल्पनाथ साह (52) की मौत के मामले में दामाद अरुण साह ने मीरानपुर कटरा थाने में तहरीर दी है। पुलिस ने पोकलैंड ऑपरेटर इंद्रजीत व सूर्या कंस्ट्रक्शन के साइट इंचार्ज जगवीर चौहान के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
कंपनी में सुपरवाइजर कल्पनाथ साह की मदनापुर रोड पर निर्माण कार्य करा रहे थे। सोमवार रात मशीन की चपेट में आकर उनकी मौत हो गई थी। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया। मंगलवार शाम कल्पनाथ के दामाद अरुण साह निवासी विमल नगर कमता, चिनहट लखनऊ पूर्वी ने थाने में केस दर्ज कराया। आरोप है कि सूर्या कंस्ट्रक्शन द्वारा बिना सुरक्षा मानकों के काम कराया जा रहा था। मशीन के चालक की लापरवाही के कारण कल्पनाथ की मौत हो गई। आरोप है कि पोस्टमार्टम हाउस पहुंचने पर साइट इंचार्ज जगवीर चौहान समझौते का दबाव बनाते रहे। वह लगातार शव को घर ले जाने पर जोर दे रहे थे।
चीनी मिल के फिटर का हार्टअटैक से निधन
तिलहर। किसान सहकारी चीनी मिल में इंजीनियरिंग विभाग में फिटर धनक पाल सिंह उर्फ टिन्नू सिंह (53) का हार्ट अटैक से मंगलवार शाम निधन हो गया। बुधवार को उनका अंतिम संस्कार किया गया। बड़े पुत्र अमित सिंह ने बताया कि उनके पिता को चार-पांच दिन पहले बुखार आया था। निमोनिया होने से सांस लेने में तकलीफ होने पर उन्हें मेडिकल कॉलेज ले जाया गया। यहां हार्टअटैक से उनका निधन हो गया। वहीं चीनी मिल में हुई शोकसभा में धनक पाल सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित की गई।