फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Arrived at the block with injured animals, commotion

Shahjahanpur News: घायल पशुओं को लेकर पहुंचे ब्लॉक, हंगामा

Sat, 20 Sep 2025 01:01 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 20 Sep 2025 01:01 AM IST
विज्ञापन
Arrived at the block with injured animals, commotion
बंडा। सड़क पर घायल पड़े गोवंशीय पशुओं की मदद के लिए गोरक्षा दल के कार्यकर्ताओं ने अधिकारियों से बात की, लेकिन जब कोई मदद नहीं मिली तो वे घायल पशुओं को लेकर ब्लॉक में पहुंच गए। सचिव और कार्यकर्ताओं में नोकझोंक होने लगी। तभी किसी ने पत्थर फेंकने शुरू कर दिए। पुलिस ने दोनों पक्षों से बात कर मामला शांत कराया।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार शाम गोरक्षा दल के कार्यकर्ताओं को सूचना मिली कि बंडा-खुटार मार्ग पर गांव आलमपुर पिपरिया के पास सड़क के किनारे दो गोवंशीय पशु कई दिनों से घायल अवस्था में पड़े हुए हैं। कार्यकर्ताओं ने ब्लॉक के कर्मचारियों को सूचना दी लेकिन ब्लॉक के कर्मचारियों ने इस पर कोई भी ध्यान नहीं दिया।
विज्ञापन

कार्यकर्ता शुक्रवार दोपहर घायल पशुओं को लेकर ब्लॉक परिसर पहुंचे। उन्हें वहीं लिटा दिया। गोरक्षा दल के कार्यकर्ताओं का कहना था कि जो पशु उन्हें घायल मिलेंगे, उन्हें वे यहीं डाल देंगे। इस पर सचिव व संगठन के कार्यकर्ताओं में नोकझोंक होने लगी। थाना प्रभारी प्रदीप कुमार राय ने बताया कि दोनों पक्षों ने वार्ता के बाद कार्रवाई से इन्कार कर दिया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed