{"_id":"64f0e5e984bc5ee1c70e8654","slug":"arrangements-failed-in-front-of-crowd-passengers-traveled-in-buses-while-standing-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1042-3926-2023-09-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: भीड़ के आगे व्यवस्थाएं फेल, यात्रियों ने खड़े होकर किया बसों में सफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: भीड़ के आगे व्यवस्थाएं फेल, यात्रियों ने खड़े होकर किया बसों में सफर
विज्ञापन
शाहजहांपुर। रक्षाबंधन के मौके पर बृहस्पतिवार को भाइयों के घर जाने के लिए सुबह से बहनों की भीड़ उमड़ना शरू हो गई। भीड़ के चलते रोडवेज की सारी व्यवस्थाएं चरमरा गईं। बसों की कमी के चलते यात्रियों को काफी इंतजार करना पड़ा। कई बसों में यात्री खड़े होकर सफर करने को मजबूर हुए। एक दिन में 54326 यात्रियों ने रोडवेज बसों से सफर किया। इसमें 14 हजार महिलाएं शामिल हैं।
त्योहार को देखते हुए रोडवेज ने काफी तैयारियों का दावा किया था। रक्षाबंधन के दिन सारे दावों की हवा निकल गई। भीड़ के चलते यात्रियों को बस मिलना तक मुश्किल हो गई। लखीमपुर, पलिया, फर्रुखाबाद, बरेली, मैलानी, पीलीभीत समेत कई रूटों पर बसों की उपलब्धता नाकाफी रही। बस के आते ही यात्री प्रवेश करने को उमड़ पड़ते थे। सीट घेरने को लेकर नोकझोंक तक हुई। लोगों ने खिड़की के जरिये बच्चों को प्रवेश कराया। बैग रखकर सीट पर कब्जा कर लिया। देर शाम तक यात्रियों की काफी भीड़ रही।
भीषण गर्मी में परेशान होते रहे यात्री
रोडवेज बस अड्डे पर बसों के नहीं आने के कारण पूछताछ काउंटर पर यात्रियों की भीड़ रही। बसें नहीं आने के चलते यात्री परेशान होते रहे। बेंच न होने के चलते जमीन पर बैठकर इंतजार किया। पानी की व्यवस्था नहीं होने से यात्री बेहाल रहे।
विज्ञापन
54 हजार यात्रियों ने किया एक दिन में सफर
त्योहार के मौके पर एक दिन में 54 हजार 326 यात्रियों ने रोडवेज बस में सफर किया है। सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक आरएम यादव ने बताया कि रक्षाबंधन पर 14 हजार महिलाओं ने सफर किया, जबकि 40 हजार 326 अन्य यात्रियाें ने टिकट लेकर यात्रा की है। उनसे 32 लाख का राजस्व प्राप्त हुआ है। 11 लाख का सफर महिलाओं ने किया है।
डग्गामार वाहनों की रही चांदी
रोडवेज बसों ने महिलाओं को फ्री में सफर अवश्य कराया, लेकिन डग्गामार वाहनों की कम चांदी नहीं रही। डग्गामार वाहनों में क्षमता से अधिक सवारियाें को बैठाकर चलाया गया।