फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Arms were Kshatriyas worship Determined to fight evil

क्षत्रियों ने शस्त्र पूजन कर लिया बुराइयों से लड़ने का संकल्प

Sun, 25 Oct 2015 11:25 PM IST
शाहजहांपुर
शाहजहांपुर Updated Sun, 25 Oct 2015 11:25 PM IST
विज्ञापन
Arms were Kshatriyas worship Determined to fight evil
अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के तत्वावधान में शस्त्र पूजन कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर क्षत्रियों ने हवन पूजन के साथ शस्त्र भी पूजे और फायरिंग की।
विज्ञापन

महाराणा प्रताप भवन हथौड़ा बुजुर्ग में हुए कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि पूर्व जिला प्रोबेशन अधिकारी विजय विक्रम सिंह, इंजीनियर आरपी सिंह, करन सिंह, हरिपाल सिंह, गजराम सिंह आदि ने भगवान श्रीराम के चित्र पर माल्यार्पण कर और दीप जलाकर किया। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष वीरेंद्र पाल सिंह चौहान ने कहा कि क्षत्रिय समाज को प्रभु राम के जीवन चरित्र से प्रेरणा लेते हुए समाज में व्याप्त बुराइयों के खिलाफ काम करना चाहिए। कुरीतियों को समाप्त कर देश की उन्नति में योगदान देना चाहिए। युवा प्रदेश अध्यक्ष अनिल सिंह चौहान ने कहा कि हमें अपने पूर्वजों के इतिहास पर गर्व करते हुए नया इतिहास रचना चाहिए। आरक्षण  खत्म कराने की मुहिम को आगे बढ़ाते हुए चौहान ने कहा कि जो राजनीतिक दल आरक्षण खत्म कराने की वकालत करेगा, क्षत्रिय उसी दल की वकालत करेंगे। क्योंकि आरक्षण व्यवस्था देश के लिए घातक सिद्ध हो रही है, इसलिए जरूरी हो तो आर्थिक आधार पर आरक्षण प्रक्रिया शुरू की जानी चाहिए। जाति पर आधारित आरक्षण अब समाजहित में नहीं है। उन्होंने बताया कि आरक्षण के मुद्दे पर शीघ्र ही राष्ट्रीय अध्यक्ष अमर सिंह भदौरिया और प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सुरेंद्र सिंह राठौर लखनऊ में मीटिंग करेंगे।
विज्ञापन

इससे पूर्व क्षत्रियों ने विधि-विधान से शस्त्र पूजन किया। कार्यक्रम में शरद कुमार सिंह, अजय पाल सिंह, मानवेंद्र सिंह, सुधांशु भदौरिया, अजीत सिंह बुंदेला, दीपक सिंह, सुनील सिंह छुन्ना, नवनीत सिंह बॉबी, शिव कुमार सिंह, राघवेंद्र सिंह, संजय सिंह, डॉ. अरुण सिंह, विश्शन सिंह राठौर, राजीव सिंह चंदेल, ऋषिपाल सिंह, आदित्य वीर सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed