फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Area Panchayat members raised problems...officials could not answer

Shahjahanpur News: क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने उठाईं समस्याएं...जवाब नहीं दे सके अधिकारी

Fri, 23 Aug 2024 05:11 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Fri, 23 Aug 2024 05:11 AM IST
विज्ञापन
Area Panchayat members raised problems...officials could not answer
निगोही ब्लॉक में हुई बैठक में उपस्थित प्रधान व क्षेत्र पंचायत सदस्य। संवाद
निगोही। निगोही ब्लॉक के डबाकरा भवन में आयोजित क्षेत्र पंचायत समिति की बैठक में निराश्रित पशुओं का मुद्दा उठा। इस दौरान क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने तमाम समस्याएं उठाईं तो अधिकारी जवाब नहीं दे सके।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को ब्लॉक प्रमुख भानू प्रताप सिंह की अध्यक्षता में बैठक शुरू हुई। पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुनील कुमार वर्मा ने सहभागिता योजना के तहत किसानों को पशु पालन के लिए हर महीने 15 सौ रुपये भुगतान की बात कही तो क्षेत्र पंचायत सदस्य अजय पाल सिंह ने पूछा कि अब तक कितने ग्रामीणों को पशु लेने पर भुगतान मिला है, इस पर पशु चिकित्सक कोई जवाब नहीं दे सके। पशुओं के बारे में पूछने पर भी जवाब नहीं आया।
विज्ञापन

आंगनबाड़ी सुपरवाइजर अंजना वर्मा ने सरकार की हॉट कुक योजना पर बोलना शुरू किया तो जिला पंचायत सदस्य केपी कनौजिया ने सवाल उठाया कि किन-किन गांव में बच्चों के लिए हॉटकुक तैयार होता है। इस पर भी अधिकारी जवाब नहीं दे सके। विधायक सलोना कुशवाहा ने कहा कि आने वाले समय में निगोही को आदर्श ब्लॉक बनाया जाएगा। ब्लॉक प्रमुख ने कहा कि बैठक में शामिल न होने वाले अधिकारियों से जवाब तलब किया जाएगा। बैठक का संचालन एडीओ आइएसबी आलोक कुमार अस्थाना ने किया। बीडीओ दुर्गेश यादव, नौशाद अली, अकरम अली, राजीव श्रीवास्तव, पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष श्याम नारायण मिश्र, रियासत अली, मदन वर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed