फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Arch-rivals on stage... behind the scenes, Ram and Lakshman help 'Ravana' with his makeup.

Shahjahanpur News: मंच पर धुर विरोधी...पर्दे के पीछे रावण का शृंगार कर रहे राम और लक्ष्मण

Sun, 18 Oct 2026 10:52 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 18 Oct 2026 10:52 PM IST
विज्ञापन
Arch-rivals on stage... behind the scenes, Ram and Lakshman help 'Ravana' with his makeup.
ओसीएफ रामलीला में साधू के भेष में हनुमान जी के किरदार को आइने में खुद से संवारते कलाकार पारस दी
शाहजहांपुर। ओसीएफ रामलीला के मंच पर श्रीराम और रावण के बीच भले ही युद्ध दिखाई देता है, लेकिन पर्दे के पीछे दोनों एक-दूसरे के सहयोगी नजर आते हैं। श्रीराम, लक्ष्मण, हनुमान और रावण के कलाकार मंच के पीछे आपसी तालमेल से रामलीला को भव्य बनाने में जुटे रहते हैं।
विज्ञापन


ग्रीन रूम में रावण के किरदार में निर्देशक अंकित सक्सेना मंचन के बाद पंखे के सामने कुर्सी पर बैठे थे। उन्होंने भारी मुकुट उतारा और हनुमान बने अंकित अवस्थी को बुलाकर अपनी कुर्सी पर बैठाया और उन्हें किरदार समझाने लगे। दूसरी ओर साधु के भेष में हनुमान जी का किरदार निभा रहे पारस दीक्षित अपनी दाढ़ी-मूंछ ठीक करने में जुटे थे।
विज्ञापन


इसी बीच श्रीराम बने मोहित वाजपेयी और लक्ष्मण बने अमित श्रीवास्तव भी वहां पहुंच गए। सह निर्देशक सुहेल मोहम्मद ने रावण का अगला दृश्य आने की जानकारी दी। रावण बने अंकित सक्सेना मुकुट पहनने लगे, लेकिन मुकुट ठीक से नहीं लगा। इस पर मोहित और अमित ने उनका मुकुट दुरुस्त किया और गले में पड़ी माला भी ठीक की।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
मंच के पीछे भी दिखती है मेहनत
रामलीला के कलाकार मंच पर जाने से पहले अपने वस्त्र और मेकअप को अंतिम रूप देने में जुटे रहते हैं। कोई कपड़े तलाशता नजर आता है तो कोई मेकअप के लिए अपनी बारी का इंतजार करता है। मंच पर एक-दूसरे से भिड़ने वाले रामदल और रावण सेना के कलाकार पर्दे के पीछे गले में हाथ डालकर घूमते दिखाई देते हैं। यहां मंच का संघर्ष खत्म होते ही कलाकारों के बीच सहयोग और अपनापन नजर आता है।

ओसीएफ रामलीला में साधू के भेष में हनुमान जी के किरदार को आइने में खुद से संवारते कलाकार पारस दी

ओसीएफ रामलीला में साधू के भेष में हनुमान जी के किरदार को आइने में खुद से संवारते कलाकार पारस दी

ओसीएफ रामलीला में साधू के भेष में हनुमान जी के किरदार को आइने में खुद से संवारते कलाकार पारस दी

ओसीएफ रामलीला में साधू के भेष में हनुमान जी के किरदार को आइने में खुद से संवारते कलाकार पारस दी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed